12 हजार हितग्राही को फायदा
ग्वालियर में लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna gas Cylinder Yojana) के तहत 1 लाख 60 हजार महिलाओं के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 99 हजार महिलाएं रजिस्टर्ड नहीं हो सकी हैं। 61 हजार का रजिस्ट्रेशन हो सका। राज्य शासन ने सितंबर व अक्टूबर में एक-एक बार ही सब्सिडी भेजी, जिसमें उज्ज्वला योजना के 12 हजार हितग्राही को फायदा मिला है। जबकि 37 हजार सामान्य महिलाओं को फायदा मिल सका है। जबकि योजना में रजिस्टर्ड 61 हजार महिलाएं सिलेंडर भरवा रही हैं, लेकिन सिलेंडर के पूरे पैसे देने पड़ रहे है। सब्सिडी ट्रांसफर भोपाल से की जाती है। आधार से खाता लिंक के आधार पैसा खाते में पहुंचता है।
ये भी पढ़ें: तलवार के बाद खुदाई में मिली संगमरमर की प्रतिमा, काली पट्टी बांध इकट्ठा हुआ मुस्लिम समुदाय
निगम सीमा में लिया है सबसे ज्यादा लाभ
ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन नगर निगम सीमा में हुए हैं। नगर निगम में 25 हजार 952 महिलाओं ने गैस सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। शहर में सिलेंडर ज्यादा भरे गए। गांव में कम सिलेंडर भरा गया।इतनी महिलाओं को मिली सब्सिडी
महिना- सितंबरउज्वला- 10801
सामान्य- 37171 महिना- अक्टूबर
उज्वला- 12090
सामान्य- 37350
जिले में लाड़ली रजिस्ट्रेशन की स्थिति
निकाय रजिस्ट्रेशननगर निगम- 25952
भितरवार- 12279
डबरा- 6282
घाटीगांव -3904
मुरार- 6043
डबरा- 2874
आंतरी- 885
बिलौआ- 417
मोहना- 1515
पिछोर- 163