bell-icon-header
ग्वालियर

मप्र हॉकी एकेडमी की ज्योति और नीरू जूनियर इंडिया टीम में

29 नवंबर को कनाडा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत

ग्वालियरNov 25, 2023 / 10:00 pm

राहुल गंगवार

ज्योति सिंह

जूनियर वल्र्ड कप महिला हॉकी टूर्नामेंट के घोषित भारतीय हॉकी टीम में मध्यप्रदेश महिला हॉकी एकेडमी से दो खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। टीम में दतिया की रहने वाली ज्योति सिंह और नीरू का चयन टीम में किया गया है। दोनों ही खिलाड़ी बैंगलुरु से रवाना हुई।
मप्र महिला हॉकी एकेडमी के कोच परमजीत सिंह ने बताया, हॉकी फेडरेशन इंडिया ने नई जूनियर महिला विश्व रैंकिंग का भी खुलासा किया, जिसके अनुसार भारत छठवें स्थान पर है, जबकि नीदरलैंड पहले स्थान पर है। इस बीच, अर्जेंटीना, जर्मनी, इंग्लैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। बता दें कि कॉन्टिनेंटल रैंकिंग में भारत शीर्ष रैंकिंग वाली टीम है।
भारतीय टीम को बेल्जियम, कनाडा और जर्मनी के साथ पूल सी में रखा गया है। भारत 1 दिसंबर को जर्मनी से भिडऩे से पहले 29 नवंबर को कनाडा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। अपने तीसरे और आखिरी पूल गेम में भारतीय टीम 2 दिसंबर को बेल्जियम से भिड़ेगी। भारत एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के पिछले साल में कांस्य पदक जीतने के करीब पहुंच गया था, लेकिन ऐसा नहीं कर सका और तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में इंग्लैंड से 2(0)-2(3) से हार गया।

Hindi News / Gwalior / मप्र हॉकी एकेडमी की ज्योति और नीरू जूनियर इंडिया टीम में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.