ग्वालियर

मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी, 48 घंटे में आंधी बारिश ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

ओलावृष्टि फसलों पर बरपा सकती है कहर, हवा में नमी मौजूद रहने से बदला मौसम…मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पड़ने लगा है। यही कारण है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश होगी…
 

ग्वालियरFeb 03, 2024 / 02:26 pm

Sanjana Kumar

शहर में सर्दी ने छह दिन बाद फिर से पलटवार किया है। दोपहर 12 बजे तक शहर में कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली। सर्द हवा ने लोगों को कंपा दिया। अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से सर्दी का अहसास रहा और दिन में गर्म कपड़े फिर से निकालने पड़े। मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल से 12 से 13 किमी ऊपर क्षोभ मंडल में चल रही 140 किमी प्रतिघंटा की जेट स्ट्रीम विंड की वजह से बदलाव आया है। इससे कोहरा बढ़ा है। मौसम विभाग ने 3 फरवरी को भी मध्यम कोहरे के आसार जताए हैं।

गुरुवार-शुक्रवार की रात घना कोहरा छा गया। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो देखा शहर कोहरे से घिरा हुआ है। धूप नहीं निकली। सर्द हवा के चलने से दिन में सर्दी का अहसास हुआ। सुबह 5:30 बजे से 11:30 बजे के बीच सर्दी का अहसास ज्यादा रहा। दोपहर 12 बजे धूप निकलने पर सर्दी से राहत मिल सकी। अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस (डिसे) से घटकर 22.6 डिसे पर आ गया। सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे सर्दी की चुभन रही। पिछले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, इस कारण लोगों ने दिन में गर्म कपड़ों को रख दिया था और हाफ जैकेट व स्वेटर पर आ गए थे।

हवा में नमी मौजूद रहने से बदला मौसम

जम्मू कश्मीर से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। क्षोभ मंडल में चल रही 140 किमी प्रतिघंटा की जेट स्ट्रीम विंड चल रही है। हवा में मौजूद नमी से कोहरा छाया। रात में दृश्यता 20 मीटर से कम थी। दोपहर 12 बजे तक दृश्यता 800 मीटर थी। ओस पडऩा भी शुरू हो गई है। इससे रात में भी सर्दी का अहसास हो रहा है।

ये भी पढ़ें : बिगड़ने वाला है मौसम, ठंड के बीच इन जिलों में गिरेंगे ओले, झमाझम बारिश का अलर्ट जारी

ये भी पढ़ें : केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज ग्वालियर में, सांसद खेल महोत्सव में करेंगे शिरकत

ओलावृष्टि फसलों पर बरपा सकती है कहर

वर्तमान में सरसों में फूल आने बाद फली आने की प्रक्रिया चल रही है। गेहूं में बालियां आने लगी हैं। चना में फूल आने लगा है। यदि फसल पर ओलावृष्टि होती है तो किसानों बड़ा नुकसान हो सकता है। ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो सकती है। तेज हवा वजह से फसल के खेत में लेटने की संभावना है। फसल लेटती है तो उससे उत्पादन घटेगा।

आज यहां बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, शिवपुरी और दतिया में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। आज छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी समेत कई जिलों में घना कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है। रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, नीमच, अशोकनगर और श्योपुर जिले में हल्का कोहरा रहेगा।

ये भी पढ़ें : हवाला का नया तरीका, स्टूडेंट्स के खाते खोलकर करोड़ों का ट्रांजेक्शन
ये भी पढ़ें : रेल यात्रियों के लिए खुश खबरी, आने-जाने में बचेगा समय

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पड़ने लगा है। यही कारण है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश होगी। कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि 4 फरवरी को भिंड-मुरैना के साथ-साथ चंबल संभाग के सभी जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। नीमच, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में भी बूंदाबांदी हो सकती है। 5 फरवरी तक राज्य में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में एक बार फिर ठंड लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।

6 फरवरी से बढ़ेगी ठंड
6 फरवरी से मौसम साफ होने के कारण एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। लोगों को फरवरी मध्य से ठंड से हल्की राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : बड़े शहरों से गांवों में पहुंचा लिव इन रिलेशनशिप कल्चर… खबर पढ़कर रह जाएंगे हैरान
ये भी पढ़ें : छात्रा से हैवानियत के मामले में आया नया मोड़, आरोपी के पिता ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Hindi News / Gwalior / मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी, 48 घंटे में आंधी बारिश ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.