script3 दिन तांडव मचाएंगी तेज हवाएं , 26-27-28 सितंबर को अतिभारी बारिश अलर्ट | IMD Alert: Extremely heavy rain alert on 26-27-28 September | Patrika News
ग्वालियर

3 दिन तांडव मचाएंगी तेज हवाएं , 26-27-28 सितंबर को अतिभारी बारिश अलर्ट

IMD Alert: इस सिस्टम के बाद मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। वर्तमान में गुजरात व राजस्थान से मानसून की विदाई भी शुरू हो गई है….

ग्वालियरSep 25, 2024 / 10:36 am

Astha Awasthi

heavy rain

heavy rain

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। यह सिस्टम दक्षिण मध्य प्रदेश के पास से होते हुए गुजरेगा, लेकिन इसके असर से हवा में नमी आना शुरू हो गई है।
26 से 28 सितंबर के बीच शहर सहित अंचल में झमाझम बारिश के आसार हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा भी चल सकती है। इस सिस्टम के बाद मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। वर्तमान में गुजरात व राजस्थान से मानसून की विदाई भी शुरू हो गई है।
IMD Alert
मानसून सीजन 30 सितंबर को खत्म हो जाएगा। इस बार शहर सहित जिले में अच्छी बारिश हुई है। घाटीगांव में बारिश का आंकड़ा 1200 मिलीमीटर से अधिक रहा है, शहर दूसरे नंबर पर रहा है। चक्रवातीय घेरे, कम दबाव के क्षेत्र, मानसून ट्रफ लाइन के असर से हल्की, मध्यम, भारी बारिश हुई। सितंबर में 98 साल बाद शहर ने भारी बारिश देखी है। 36 घंटे में 247 मिलीमीटर पानी बरसा था।

पारा पहुंचा 35.8 डिसे पर, गर्मी ने किया बेहाल

मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसकी वजह से दिन में उमस भरी गर्मी रही। लोग गर्मी से बेहाल रहे। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात में भी गर्मी रही।

Hindi News / Gwalior / 3 दिन तांडव मचाएंगी तेज हवाएं , 26-27-28 सितंबर को अतिभारी बारिश अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो