bell-icon-header
ग्वालियर

MP Election Result Analysis : कर्मचारियों में दिखा शिवराज सरकार के खिलाफ गुस्सा, पोस्टल बैलेट में कांग्रेस को हर सीट पर मिली बढ़त

MP Election Result Analysis : इस बार कर्मचारियों को डाक मतपत्र घर के लिए नहीं दिए थे। कर्मचारी सुविधा केंद्र पर ही डाक मतपत्र से वोट डलवाया गया। ग्वालियर पूर्व और ग्वालियर सीट पर बढ़ाया वोट बैंक…

ग्वालियरDec 04, 2023 / 10:23 am

Sanjana Kumar

विधानसभा चुनाव 2023 में कर्मचारियों में गुस्सा रहा। जिले की छह सीटों पर पोस्टल बैलेट में कांग्रेस की बढ़त दिखी। इस बार कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम और प्रमोशन को लेकर वोट किया। इसके अलावा डीए भी समय पर नहीं दिया गया। इस कारण कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ वोट किया। एमएलबी परिसर में कर्मचारियों में अपने वोट को लेकर काफी उत्सुकता थी।

इस बार कर्मचारियों को डाक मतपत्र घर के लिए नहीं दिए थे। कर्मचारी सुविधा केंद्र पर ही डाक मतपत्र से वोट डलवाया गया। आइआइटीटीएम में सुविधा केंद्र बनाया गया था। यहीं पर कर्मचारियों को चुनाव की ट्रेनिंग दी थी। इसके बाद कर्मचारियों ने अपने वोट डाले। डाक मतपत्रों को कोषालय के मालखाने में रखा गया है। साथ ही ग्वालियर के कर्मचारी जो दूसरे जिले में कार्यरत हैं, उनका भी वोट डाक मतपत्र से डलवाया गया। डाक मतपत्र से प्रत्याशियों की बढ़त के आंकलन भी किए। कर्मचारियों के आंकलन रिजल्ट में सही निकले। 65 फीसदी से अधिक वोट कांग्रेस को मिला। 2018 की तुलना में ज्यादा वोट मिला है।

 

2023 में पोस्टल बैलेट पर मिले वोट

विधानसभा भाजपा कांग्रेस
ग्वालियर ग्रामीण343550
ग्वालियर9142278
ग्वालियर पूर्व9921851
ग्वालियर दक्षिण6851006
भितरवार374464
डबरा358800

(सपाक्स को कर्मचारियों ने वोट दिया था, पर 2023 में सपाक्स चुनाव नहीं लड़ी है)

ये भा पढ़ें : MP Election 2023 Result Update : पांचवीं बार मैदान में थे मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, चौथी बार पहना जीत का सेहरा

Hindi News / Gwalior / MP Election Result Analysis : कर्मचारियों में दिखा शिवराज सरकार के खिलाफ गुस्सा, पोस्टल बैलेट में कांग्रेस को हर सीट पर मिली बढ़त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.