bell-icon-header
ग्वालियर

Crime: घर में मिला हलवाई का अर्धनग्न लावारिस शव, शरीर पर चोट के निशान

Crime in MP: शहर के एक हलवाई का उसी के घर में अर्ध नग्न हालत में लावारिस शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। शव देखकर आहत पत्नी और रिश्तेदारों का आरोप…पीट-पीट कर की गई हत्या…

ग्वालियरApr 08, 2024 / 10:05 am

Sanjana Kumar

इनसेट घर में अर्धनग्न हालत में मृत मिला हलवाई मनोज शर्मा।

Crime in MP: शहर के एक हलवाई की लाश उसी के घर में अर्ध नग्न हालत में लावारिस मिली है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। उन्हें देखकर पत्नी और रिश्तेदारों ने पीट कर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मकान और नल के झगड़े में चार लोगों के नाम उससे दुश्मनी रखने में गिनाए हैं। उधर पुलिस की नजर में मामला संदिग्ध है। इसलिए पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है… मामला दर्ज कर जांच करना बता रही है।

 

कमल सिंह का बाग में मनोज शर्मा 45 का शव रविवार को उनके आंगन में सीढ़ियों के पास पड़ा मिला। शरीर पर कई जगह चोटें भी थीं। फर्श पर खून भी पड़ा था। मनोज पेशे से हलवाई थे और कुछ दिन से घर में अकेले थे। उनकी पत्नी मायके में थीं। रविवार को परिचितों ने उन्हें फोन कर घटना बताई। द्वारिका पाठक ने बताया कि मनोज उनके दामाद थे उनकी हत्या हुई है।

मकान को लेकर मनोज के पास में रहने वाले कुछ लोगों से दुश्मनी थी। दो दिन पहले नल लगाने को लेकर इन्हीं लोगों से विवाद भी हुआ था। इन दिनों मनोज घर में अकेले थे, उनकी पत्नी मायके गई थीं। मनोज ने पत्नी को फोन कर झगड़े की जानकारी दी थी। उसके कुछ घंटे बाद मनोज की मौत का पता चला।

द्वारिका पाठक का आरोप है मनोज से दुश्मनी रखने वालों ने उन्हें शराब पिलाई। नशे में उन्हें पीटा है। गहरी चोट आने से उनकी मौत हुई है। लेकिन पुलिस का कहना है मनोज का शव अर्धनग्न हालत में सीढ़ियों के पास पड़ा मिला है। उसके शव की परीक्षण रिपोर्ट से मौत के तरीके का पता चलेगा।

हलवाई की लाश घर में आंगन में मिली है। उसे नशे की आदत भी थी। उसके परिवार ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। मामले की जांच से स्थिति स्पष्ट होगी।

– अशोक जादौन, सीएसपी पड़ाव सर्किल

Hindi News / Gwalior / Crime: घर में मिला हलवाई का अर्धनग्न लावारिस शव, शरीर पर चोट के निशान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.