bell-icon-header
ग्वालियर

बादलों ने की घेराबंदी, 24 घंटे में आंधी बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार

जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से शहर सहित अंचल का मौसम बिगड़ गया है। शनिवार की शाम शहर में काली घटाएं छा गई। इससे बारिश की संभावना बन गई है। सिस्टम उत्तरी गुजरात के पास था। यह राजस्थान होते हुए आगे की ओर बढ़ रहा है। 4 फरवरी को यह ग्वालियर चंबल संभाग के पास से गुजर सकता है, जिससे 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से आंधी चलेगी और हवा झोंकेदार रहेगी।

ग्वालियरFeb 03, 2024 / 10:12 pm

Balbir Rawat

बादलों ने की घेराबंदी, 24 घंटे में आंधी बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार

बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के आसार जताए हैं। 24 घंटे में बारिश होगी। कृषि वैज्ञानिक का कहना है कि यदि ओलावृष्टि होती है तो चना, सरसों, मसूर को भारी नुकसान होगा। गेहूं को नुकसान आएगा।
शुक्रवार-शनिवार की रात आसमान साफ होने से न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। इससे रात में सर्दी की चुभन बढ़ी गई। दिन में धूप निकलने से मौसम बदल गया। शाम 4 बजे आसमान में काली घटाएं छा गई। बारिश जैसी स्थिति बन गई। बादलों के चलते शाम को ठंडक का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस (डिसे) दर्ज हुआ। सामान्य से 1.6 डिसे अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिसे दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.3 डिसे कम रहा।
अरब सागर से आ रही है नमी

अधिकतम तापमान- 26.2 डिसे

न्यूनतम तापमान-8.3 डिसेपारे की चाल

समय तापमान

05:30 9.4

08:30 10.6

11:30 21.0

14:30 24.2

17:30 22.4
मजबूत सिस्टम सक्रिय

राजस्थान में मजबूत चक्रवातीय घेरा बना है। इसे अरब सागर से नमी मिल रही है। इसका असर 4 फरवरी को देखने को मिलेगा। इससे बारिश, कुछ समय के लिए 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। 5 फरवरी को यह पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ जाएगा।
डॉ वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल

बारिश से फसलों को फायदा, ओलावृष्टि से नुकसान

– यदि बारिश होती है तो फसलों को काफी फायदा होगा। बारिश के साथ ओले गिरते हैं तो हर फसल को भारी नुकसान होगा। गेहूं की तुलना में चना व सरसों में सबसे ज्यादा नुकसान होगा।
डा राज सिंह कुशवाह, कृषि वैज्ञानिक

Hindi News / Gwalior / बादलों ने की घेराबंदी, 24 घंटे में आंधी बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.