ग्वालियर

तपिश सहने के लिए रहें तैयार, अगले अगले चार दिनों में पारा पहुंच जाएगा 46 डिसे पर

राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से फिर से गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। अगले चार दिनों में सूरज व राजस्थान की तपिश को झेलने के सहने के लिए तैयार रहें।

ग्वालियरMay 15, 2024 / 07:46 pm

Balbir Rawat

राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से फिर से गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। अगले चार दिनों में सूरज व राजस्थान की तपिश को झेलने के सहने के लिए तैयार रहें। अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होगा….

राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से फिर से गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। अगले चार दिनों में सूरज व राजस्थान की तपिश को झेलने के सहने के लिए तैयार रहें। अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होगा। मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल संभाग के सभी जिलों में लू का येलो अलर्ट भी जारी किया है। 16 मई को तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है।
बुधवार को सुबह उत्तरी हवा चलने की वजह से मौसम में हल्की ठंडक रही, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद हवा का रुख पश्चिमी दिशा से हो गया। यह हवा राजस्थान की गर्मी अपने साथ आ गई। इससे अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे दिन में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर में लू जैसा अहसास रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस कारण रात में हल्की राहत रही। हल्के बादल भी छाए, लेकिन दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सिय के ऊपर रहा है।

कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा

जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ 17 मई को आ रहा है, लेकिन यह कश्मीर के मौसम को ही प्रभावित कर सकेगा। 20 मई तक ग्वालियर अंचल राजस्थान की गर्म हवा की चपेट में रहने वाला है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
हरियाणा, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के मध्य हिस्से में चक्रवातीय घेरे बने हैं, जिसकी वजह से बुधवार शाम को हल्के बादल छाए, लेकिन इन चक्रवातीय घेरों का 17 मई तक असर खत्म हो जाएगा।
मानसून ने भी आगे बढऩा शुरू कर दिया है। 19 मई को अंडमान के पास पहुंच जाएगा। इधर मानसून बढ़ेगा, दूसरे ओर गर्मी बढ़ेगी।

अधिकतम तापमान- 42.3 डिसे

न्यूनतम तापमान- 25.1 डिसे
पारे की चाल

समय तापमान

05:30 26.2

08:30 31.6

11:30 39.2

14:30 41.4

17:30 40.6

Hindi News / Gwalior / तपिश सहने के लिए रहें तैयार, अगले अगले चार दिनों में पारा पहुंच जाएगा 46 डिसे पर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.