सरकारी मीडिया के आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, तारानेह को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने अपने दावों के अनुरूप कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया था। सितंबर में प्रदर्शनों के शुरू होने के बाद से तारानेह ने प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कम से कम तीन पोस्ट किए हैं। रविवार को 80 लाख से अधिक फॉलोअर वाला उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।
‘मेरी मौत पर कुरान मत पढ़ना, शोक नहीं जश्न मनाना..’, ईरान में फांसी पर लटकाने से पहले लड़के की अंतिम इच्छा
दो अन्य एक्ट्रेस की गिरफ्तारी, फिर रिहाईसोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए ईरान की दो अन्य प्रसिद्ध अभिनेत्रियों हेंगमेह गजियानी और कातायुन रियाही को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को रिहा कर दिया गया है। नवंबर में, उसने प्रदर्शनों के साथ एकजुटता का संकेत देने के लिए हेडस्कार्फ़ के बिना इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद ध्यान आकर्षित किया।
ईरान में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों में 495 लोग मारे गए हैं, जिनमें 63 बच्चे और 32 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 18,200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। दो लोगों को सरेआम फांसी दे दी गई है।