bell-icon-header
ग्रेटर नोएडा

मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, 8 जिलों में ओलावृष्टि

यूपी में मौसम ने करवट ले ली है। यूपी में कहीं कम तो कहीं अधिक बारिश हुई है। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के ‌लिए अलर्ट जारी किया है।

ग्रेटर नोएडाFeb 05, 2024 / 12:19 pm

Upendra Singh

रविवार यानी 4 जनवरी को यूपी का मौसम पूरी तरह से बदल गया। तेज धूप तो हुई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही गायब हो गई। पश्‍चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई जिलों में अच्छी तो कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। सोमवार को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। अभी तक की बारिश फसलों के लिए मुफीद है। अगर तेज बारिश या ओलावृष्टि हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है।
4 जनवरी को लखनऊ के आसपास जिलों में बारिश
4 जनवरी को लखनऊ और आसपास जिलों में बारिश हुई। अयोध्या सहित बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, रायबरेली, सीतापुर व अंबेडकरनगर में बूंदाबांदी के साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई। खास तौर पर फतेहपुर, उन्नाव, कौशांबी, रायबरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र और चित्रकूट में बारिश की संभावना है। आगरा में वज्रपात और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक गन्ना, सरसों, गेहूं, मटर, गन्ना, सरसों के लिए फायदेमंद है। देर से बोई गई गेहूं की फसल के लिए भी बारिश सही है। हालंकि अगर तेज बारिश हुई तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ अधिकतर स्‍थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। हवा भी सामान्य गति से चलेगी। कहीं-कहीं ओले भी गिरने की संभावना है। पश्चिम क्षेत्र के लिए यह संभावना ज्यादा है।
ओला गिरने से फसलों का होगा नुकसान
मौसम वैैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अगर ओले नहीं पड़ते हैं तो बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद है। पिछड़ी प्रजातियों की राई और सरसों के लिए कुछ नुकसान हो सकता है। ओले पड़ते हैं तो यह बहुत नुकसानदायक ‌स्थिति होगी।

Hindi News / Greater Noida / मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, 8 जिलों में ओलावृष्टि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.