bell-icon-header
ग्रेटर नोएडा

मौसम विभाग का ताजा अलर्ट, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले; भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने यूपी में शुक्रवार और शनिवार का बारिश की संभावना जताई है। सर्दियों के दिनों में होने वाली बारिश से रबी के फसलों को काफी फायदा होता है।

ग्रेटर नोएडाFeb 02, 2024 / 11:44 am

Upendra Singh

फरवरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तेज हवा चलने से लोगों को काफी परेशानी हुई। बारिश के साथ चलने वाली ठंडी हवाओं से गलन भी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार यानी 1 फरवरी को यूपी में मौसम ने करवट बदली। कई जगह बारिश हौर बूंदाबांदी हुई। यूपी में गुरुवार के दिन कई इलाकों ममें बारिश हुई, जिससे सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। गेहूं की फसल के लिए बारिश काफी फायदेमंद होगी।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज हुई
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि बारिश की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान में ‌थोड़ी गिरावट हुई है। कई जिलों की तो हैरान करने वाले आंकड़ा सामने आया है। पिछले 24 घंटे के दौरान झांसी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वाराणसी और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
लखनऊ का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में ही इन जिलों का अधिकतम तापमान अचानक से बढ़ने की वजह से लोगों को थोड़ी गर्मी का एहसास हुआ। अब तापमान स्थिर रहेगा। इस सप्ताह तक अभी और कोई गिरावट नहीं होगी, ना ही कोई बढोतरी होगी।
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर रहा
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
बरेली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर सहित इटावा में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस जबकि अधकितम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 15 से 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Hindi News / Greater Noida / मौसम विभाग का ताजा अलर्ट, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले; भविष्यवाणी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.