लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि बारिश की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है। कई जिलों की तो हैरान करने वाले आंकड़ा सामने आया है। पिछले 24 घंटे के दौरान झांसी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वाराणसी और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
लखनऊ में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में ही इन जिलों का अधिकतम तापमान अचानक से बढ़ने की वजह से लोगों को थोड़ी गर्मी का एहसास हुआ। अब तापमान स्थिर रहेगा। इस सप्ताह तक अभी और कोई गिरावट नहीं होगी, ना ही कोई बढोतरी होगी।
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर सहित इटावा में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस जबकि अधकितम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 15 से 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।