bell-icon-header
ग्रेटर नोएडा

IMD की भविष्यवाणी: 24 घंटे में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोग होंगे बेहाल, न्यूनतम पारा 3 डिग्री

मौसम विभाग अलर्ट : मौसम विभाग ने मौसम के और खराब होने को लेकर चेतावनी जारी की है।

ग्रेटर नोएडाJan 16, 2024 / 09:41 am

Ritesh Singh

Cold weather Update

उत्तर प्रदेश के जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, और चुर्क में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जबकि फतेहगढ़ और कानपुर में दिन के समय सबसे कड़ाके की ठंड पड़ी है। यहां अधिकतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से लगभग 10 डिग्री नीचे था।
यह भी पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ कराएगा मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

लखनऊ में बीती रात को कड़ाके की ठंड महसूस हुई, और दिन का तापमान 15 डिग्री और रात का 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। पूरे प्रदेश में घने कोहरे की वजह से दृष्टि में कमी है। मथुरा जिले के राया कट के पास एक दुर्घटनाग्रस्त स्थान पर दो बसों की टक्कर होने से क़रीब 40 यात्री घायल हो गए हैं।
अगले दो दिन रहेगा ऐसा मौसम

आंचलिक मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटे के मौसम के बारे में चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में घना कोहरा पड़ेगा और शीतलहर चलेगी। लखनऊ में तड़के घना कोहरा पड़ेगा और दिन भर शीतलहर चलेगी। यहां दिन का तापमान 15 (-5.7) डिग्री और रात का तापमान 7.4 डिग्री रिकार्ड (लगभग सामान्य) हुआ।
यह भी पढ़ें

IMD Weather Update : नहीं थम रहा Cold Day का कहर, जारी रहेगा कोहरा, बारिश भी करेगी परेशान

मौसम के जानकारों का कहना है कि मंगलवार, बुधवार, गुरुवार , शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में दोपहर को गुनगुनी धूप निकलेगी। लखनऊ में बीती रात को कड़ाके की ठंड पड़ी और रात भर बर्फीली हवाएं चलीं और कोहरा गिरा। तड़के कोहरा और घना हो गया। यहां दोपहर को कुछ देर के लिए बहुत हल्की धूप तो जरूर निकली, लेकिन ठंड के आगे बेअसर रही।
यह भी पढ़ें

IMD की भविष्यवाणी: लखनऊ समेत कई जिलों में 38 घंटो में भयंकर बढ़ेगी ठिठुरन, उत्तर से चलेंगी ठंडी हवाएं और 5 डिग्री गिरेगा पारा


लखनऊ में शाम से ही धुंध छाई है और बर्फीली हवाएं चल रही हैं। प्रदेश में यूं तो सभी जिले कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं, लेकिन दिन के समय सबसे कड़ाके की ठंड फतेहगढ़ व कानपुर में पड़ी। जहां अधिकतम पारा लगभग 10 डिग्री नीचे गया। बीती रात को सबसे कड़ाके की ठंड मेरठ, मुजफ्फरनगर और चुर्क में पड़ी जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से थोड़ा ऊपर था।

Hindi News / Greater Noida / IMD की भविष्यवाणी: 24 घंटे में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोग होंगे बेहाल, न्यूनतम पारा 3 डिग्री

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.