bell-icon-header
ग्रेटर नोएडा

फ्रिज में रखा हुआ था मांस, पुलिस ने की जांच तो रह गई हैरान, जानिए किसका था मांस

 

पुलिस ने मौके से 30 किलो मांस किया बरामद
2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गांव में कई थानों समेत भारी संख्या में पुलिसबल किया तैनात

 

ग्रेटर नोएडाMay 25, 2019 / 10:54 am

virendra sharma

फ्रिज में रखा हुआ था मांस, पुलिस ने की जांच तो रह गई हैरान, जानिए किसका था मांस

ग्रेटर नोएडा. जारचा कोतवाली एरिया के नूरपुर गांव में दो घरों से पुलिस ने 30 किलो मांस बरामद किया है। मांस को फ्रिज में रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 5 के खिलाफ गोवंश संरक्षण, गोवध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मौके पर पुलिस के सीनियर अफसरों ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें

मतगणना खत्म होती ही एक्शन में आई पुलिस, दो दरोगा गिरफ्तार, चीनी नागरिक की मदद कर बटोरी थी सुर्खियां

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नूरपुर गांव के दो घरों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशु का मांस फ्रिज में रखा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की। नूरपुर गांव के जाहिद और याकूब के घर से पुलिस ने 30 किलोग्राम मांस, कुल्हाड़ी चार चाकू, एक बंदूक, कारतूस आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि पकड़े गए आरोपियों ने प्रतिबंधित पशु की हत्या कर मांस को फ्रिज में स्टोर कर रखा था। एसपी देहात विनीत जायसवाल का कहना है कि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं मांस को जांच के लिए मथुरा लैब भेेजा गया है। पकड़े गए एक आरोपी ने छोटा गोवंश काटकर बिरयानी वालों को बेचने की जानकारी दी है। मामले की जांच की जा रही है। उधर बिसहाड़ा कांड को देखते हुए मौके पर बादलपुर, दादरी, सूरजपुर समेत नोएडा के कई थानों की पुलिसबल तैनात कर दिया है।
यह भी पढ़ें

भाजपा के प्रचंड बहुमत की कांग्रेस ने बताई यह बड़ी वजह, भाजपाई हैरान

Hindi News / Greater Noida / फ्रिज में रखा हुआ था मांस, पुलिस ने की जांच तो रह गई हैरान, जानिए किसका था मांस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.