bell-icon-header
गोरखपुर

VHP Gorakhpur: सरकारी नियंत्रण से मुक्त किए जाएं हिंदुओं के धार्मिक स्थल, पहुंच रही है आस्था पर चोट

Gorakhpur News : तिरुपति बालाजी मंदिर में वितरित होने वाले महाप्रसाद की पवित्रता के संबंध में आस्थावान हिंदुओं की बहुत श्रद्धा होती है। दुर्भाग्य से इस महाप्रसाद को बनाने वाले घी में गाय व सूअर की चर्बी तथा मछली के तेल की मिलावट के अत्यंत दुखद और हृदय विदारक समाचार आ रहे हैं। पूरे देश का हिंदू समाज आक्रोशित है,और हिंदुओं का क्रोध अलग-अलग रूप में प्रकट हो रहा है।

गोरखपुरSep 26, 2024 / 03:52 pm

anoop shukla

विश्व हिंदू परिषद ने गुरुवार को हिंदू आस्था के प्रमुख मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। परिषद के प्रांत सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकारों द्वारा अधिग्रहित मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।

सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों हिंदू आस्था के केंद्र

प्रांत सह मंत्री ने बताया कि तिरुपति बालाजी के प्रसाद लड्डू में चर्बी और कुछ मछली के तेल मिलाने की शिकायत पाई गईं थीं। जो दुखद है। वास्तव में हिंदू आस्था के केद्रों पर जो सरकारी नियंत्रण है, इसी की वजह से सारी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी नियंत्रण के नाते मंदिरों में प्रसाद और अन्य सामग्रियों में विभिन्न तरह की मिलावट कर हिंदू अस्था को चोट पहुंचाई जा रही है। सरकारी नियंत्रण के चलते ही हिंदू आस्था के केद्रों से प्राप्त धन का व्यापक दुरुपयोग हो रहा है।

प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी बोले

परिषद के प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि आजादी के 77 वर्ष बाद भी सरकारों का हिंदू धर्म स्थलों पर नियंत्रण कहीं से उचित नहीं है। यह संविधान की मूल भावना के भी विपरीत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग मंत्री शीतल मिश्र, उत्तरी जिले के जिला अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, दक्षिणी जिले के जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ सिंह, विभाग संयोजक बजरंग दल विनोद मिश्र, विश्वजीत शाही, देवेश वैश्य, संजीत श्रीवास्तव, विश्वजीत विशु, अनूप, महेंद्र चौधरी, रविकांत, मोहन कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे

Hindi News / Gorakhpur / VHP Gorakhpur: सरकारी नियंत्रण से मुक्त किए जाएं हिंदुओं के धार्मिक स्थल, पहुंच रही है आस्था पर चोट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.