scriptVande Bharat sleeper: गोरखपुर से आगरा फोर्ट के लिए चल सकती है स्लीपर वंदे भारत, दस घंटे में पूरा होगा सफर | Patrika News
गोरखपुर

Vande Bharat sleeper: गोरखपुर से आगरा फोर्ट के लिए चल सकती है स्लीपर वंदे भारत, दस घंटे में पूरा होगा सफर

गोरखपुर से प्रयागराज तक वंदेभारत चेयरकार चलते हुए एक वर्ष बीत गए। NE रेलवे अब गोरखपुर से आगरा फोर्ट तक स्लीपर वंदेभारत चलाने की तैयारी कर रहा है। यह ट्रेन कई अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रहेगी।

गोरखपुरJul 23, 2024 / 09:03 am

anoop shukla

गोरखपुरवासियों के लिए खुशखबरी।चेयरकार के बाद अब गोरखपुर स्टेशन से यात्री अगले साल से स्लीपर वंदेभारत में यात्रा कर सकेंगे। अगर कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो गोरखपुर से ताजनगरी के लिए प्रस्तावित इस ट्रेन से यात्रा आरामदेह होने के साथ ही महज 10 घंटे में ही पूरी हो जाएगी।एनईआर ने गोरखपुर से आगरा फोर्ट तक स्लीपर वंदेभारत का प्रस्ताव तैयार किया है।
इस ट्रेन को जनवरी 2025 में जारी होने वाले टाइम टेबल में शामिल कर लिया जाएगा। एनईआर द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार, आगरा फोर्ट वंदेभारत स्लीपर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसे गोरखपुर से शाम सात बजे चलाने की तैयारी है। यहां से चलकर अगले दिन सुबह 5 बजे आगरा पहुंच जाएगी।

कवच के साथ ही कई सुविधाओं से सुसज्जित होगी

अभी किसी भी रूट पर नहीं चल रही स्लीपर वंदेभारत। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की नई कार बॉडी की ऊंचाई अधिक होगी जिससे ऊपर की बर्थ वाले यात्रियों को असुविधा नहीं होगी। ऊपर की बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ी के डिजायन में भी बदलाव किया गया है। सभी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में टक्कर रोधी प्रणाली कवच ​​पहले से ही फिट होगी। फिलहाल अभी किसी भी रूट पर स्लीपर वंदेभारत नहीं है। नवम्बर में इसकी रैक बाहर आ सकती है।
प्रस्तावित टाइम टेबल

गोरखपुर से आगरा फोर्ट

ट्रेन नम्बर::22583

गोरखपुर से प्रस्थान का समय: शाम 7 बजे

आगरा पहुंचने का समय:::::::::सुबह 5 बजे

(स्टापेज::बाराबंकी, ऐशबाग और कानपुर सेंट्रल)

प्रस्तावित टाइम टेबल
आगरा से आगरा फोर्ट

ट्रेन नम्बर::22584

आगरा से प्रस्थान का समय: शाम 7 बजे

गोरखपुर पहुंचने का समय:::::::::सुबह 5 बजे

(स्टापेज::बाराबंकी, ऐशबाग और कानपुर सेंट्रल)

Hindi News/ Gorakhpur / Vande Bharat sleeper: गोरखपुर से आगरा फोर्ट के लिए चल सकती है स्लीपर वंदे भारत, दस घंटे में पूरा होगा सफर

ट्रेंडिंग वीडियो