bell-icon-header
गोरखपुर

Gorakhpur news : घर के बाहर सो रही महिलाओं के साथ हो रही है अनहोनी, क्षेत्र में पसरा है खौफ

गोरखपुर के उत्तरी इलाके के झंगहा थानाक्षेत्र में घर के बाहर सो रही महिलाओं पर रात में धारदार हथियार से हमले हो रहे हैं। पिछले पंद्रह दिनों में ऐसी दो घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें पहली घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो चुकी है।

गोरखपुरAug 26, 2024 / 09:18 pm

anoop shukla

गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र में घर के बाहर सोने वाली महिलाओं के साथ अनहोनी हो रहेंगे। यहां रात में कोई इनपर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दे रहा है। फिलहाल पंद्रह दिनों के भीतर ऐसी दो घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें एक हमले में घायल महिला की मौत भी हो चुकी है। 11 अगस्‍त की रात हुई घटना में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि रविवार की रात हुई ऐसी ही एक वारदात में घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

घर के बाहर सो रही महिला पर धारदार हथियार से हमला

गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र के राजधानी गांव के हाथखाल टोले पर 45 वर्षीया रंभा देवी को रविवार की रात अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल दिया। इसके पहले इसी थाना क्षेत्र के उपधोलिया गांव में ऐसी ही एक घटना हुई थी जिसमें घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।रविवार की रात राजधानी गांव के मुनीम निषाद की पत्नी रंभा देवी खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर बनी झोपड़ी में अकेले सोई थीं। रात में अज्ञात बदमाश ने उसके चेहरे, सिर और पेट में धारदार हथियार से हमला कर दिया।

धारदार हमले की शिकार पहली महिला की हो चुकी है मौत

रंभा देवी के पति मुनीम एक महीने पहले मुंबई कमाने गए हुए हैं। मुनीम निषाद की पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो जाने के बाद उन्‍होंने पांच साल पहले रंभा देवी से दूसरी शादी की थी। वह दो दिन पहले कमाने के लिए बाहर चला गया है। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्‍होंने दावा किया कि जल्‍द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।11 अगस्त की रात इसी तरह की घटना उपधोलिया गांव में हुई थी। वहां ममता नाम की एक महिला के ऊपर धारदार हथियार से हमला हुआ था। इलाज के दौरान ममता की मौत हो गई थी। पंद्रह दिन के भीतर महिलाओं पर हुए दो जानलेवा हमले की घटनाओं से लोगों में दहशत फैली है। पहली घटना का आरोपी भी अभी गिरफ्त से दूर है ऐसे में क्षेत्र में और खौफ पसरा है।

Hindi News / Gorakhpur / Gorakhpur news : घर के बाहर सो रही महिलाओं के साथ हो रही है अनहोनी, क्षेत्र में पसरा है खौफ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.