bell-icon-header
गोरखपुर

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज गोरखपुर लौट सकते हैं सीएम योगी, पुष्प वर्षा कर होगा भव्य स्वागत

CM Yogi in Gorakhpur: प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज यानी शनिवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर आ सकते हैं। मौके पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा।

गोरखपुरJan 27, 2024 / 09:08 am

Janardan Pandey

CM Yogi in Gorakhpur: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज यानी शनिवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर आ सकते हैं। योगी आदित्यनाथ के भव्य स्वागत के लिए जोरों शोरों से तैयारी चल रही है। गोरखपुर एयरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक सीएम योगी के स्वागत के लिए मंच लगाने की तयारी है। मौके पर पहुँचने पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर तीन बजे के आसपास सीएम योगी का गोरखपुर आगमन हो सकता है। बता दें, मोहदीपुर, यातायात तिराहा, झूलेलाल मंदिर के पास भारी संख्या मे लोग योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने जुटेंगे।
बीते दिन यानी 75 वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत ने आजादी की अपनी एक लंबी लड़ाई के उपरांत स्वतंत्र भारत में अपना स्वयं का संविधान लागू किया। 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के बाद इस वर्ष हम सब अपने गणतंत्र का अमृत वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधानविदों और विशेषज्ञों के अनुसार हमने देश में संविधान लागू किया, जो पिछले 74 वर्षों से भारत में जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र या अन्य तमाम अवरोधों को समाप्त करते हुए पूरी तरह कसौटी पर खरा उतरा है।

Hindi News / Gorakhpur / रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज गोरखपुर लौट सकते हैं सीएम योगी, पुष्प वर्षा कर होगा भव्य स्वागत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.