bell-icon-header
गोंडा

UP weather: बारिश के बाद अब ठंड और कोहरा दिखाएगा रौद्र रुप, 2 से 3 डिग्री तक इन जिलों में लुढ़का पारा,बढ़ी गलन,पढ़ें मौसम IMD अपडेट

up weather: बारिश के बाद अब ठंड और कोहरा अपना विकराल रुप दिखाएगा। इन जिलों में 24 घंटे में 2 से 3 डिग्री तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

गोंडाDec 10, 2023 / 07:48 am

Mahendra Tiwari

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

Up weather: यूपी में बारिश के बाद अब ठंड और कोहरा तेवर दिखाने लगे हैं। बीते 24 घंटे में गोंडा- बहराइच सहित देवीपाटन मंडल के जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। IMD ने अगले 48 घंटे में तापमान में और गिरावट आने की संभावना व्यक्त किया है। इस दौरान कोहरा की जबरदस्त एंट्री होगी।
Up weather: यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। जिससे तापमान में गिरावट हो रही है। गोंडा और बहराइच में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। अब सुबह शाम कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। जबकि दिन में स्थिति सामान्य रहती है। पूर्वी यूपी के जिलों में गोंडा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती सहित पूर्वी यूपी के जिलों में फिलहाल बारिश की अभी कोई उम्मीद नहीं है। बीते 24 घंटे में तापमान में भारी गिरावट आई है। पहाड़ों से चलकर आ रही पछुआ हवाएं गलन बढ़ा रही है। फिलहाल पूर्वी यूपी के जिलों में 10 11, 12, और 13 दिसंबर तक मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है। इस दौरान कोहरा छाए रहेंगे। मौसम में आद्रता अधिक होने के कारण अब गलन महसूस होने लगी है। पिछले सप्ताह बारिश होने से दलहनी और तिलहनी फसलों को जहां फायदा पहुंचा है। वहीं गेहूं की बुवाई काफी हद तक प्रभावित हुई है। जिन किसानों ने खेतों में नमी लाने के लिए उसके सिंचाई कर दिया था। उनके खेतों में अभी तक हल चलने लायक नहीं हुए हैं। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। ऐसे में गेहूं की बुवाई काफी हद तक प्रभावित हो रही है। यूपी के गोंडा जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकार्ड किया गया था। जो घटकर 24 और 10 डिग्री पर पहुंच गया है। कल तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट होने की संभावना है।
Up weather today update: इन जिलों में तापमान की स्थिति पर एक नजर

यूपी के गोंडा जिले में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम 12 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रविवार को रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भीषण कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी किया है।

Hindi News / Gonda / UP weather: बारिश के बाद अब ठंड और कोहरा दिखाएगा रौद्र रुप, 2 से 3 डिग्री तक इन जिलों में लुढ़का पारा,बढ़ी गलन,पढ़ें मौसम IMD अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.