scriptUP Rains: यूपी में मानसून कल से होगा सक्रिय, इन जिलों में बारिश आंधी- तूफान,IMD yellow alert | Patrika News
गोंडा

UP Rains: यूपी में मानसून कल से होगा सक्रिय, इन जिलों में बारिश आंधी- तूफान,IMD yellow alert

UP Rains: यूपी में पिछले करीब एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। रविवार की शाम मौसम विभाग ने कल से बारिश आंधी तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

गोंडाJul 21, 2024 / 06:53 pm

Mahendra Tiwari

Up weather update

बारिश की सांकेतिक तस्वीर

UP Rains: कड़ाके की धूप बादलों की आवाजाही के बीच बीते एक सप्ताह से पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश न होने से एक बार फिर से तापमान बढ़ गया है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार सोमवार से पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कल से मानसून के एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
यूपी में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने रविवार की शाम ताजा अपडेट जारी करते हुए कल से पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में बारिश आंधी तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है। 22 जुलाई से मानसून के उग्र होने की संभावना है। इस दौरान पूरब से लेकर पश्चिम तक भारी बारिश होने की उम्मीद है। बारिश का यह सिलसिला 25 जुलाई तक नॉनस्टॉप जारी रह सकता है। दिन में कड़ाके की धूप निकलने से तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को यूपी का मथुरा वृंदावन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

कल से इन जिलों में बारिश आंधी तूफान का IMD yellow alert

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाके में 20 जुलाई से लगातार तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

Hindi News/ Gonda / UP Rains: यूपी में मानसून कल से होगा सक्रिय, इन जिलों में बारिश आंधी- तूफान,IMD yellow alert

ट्रेंडिंग वीडियो