गोंडा

UP Rains यूपी में मानसून की एंट्री अगले कुछ घंटे में इन 12 जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD Alert

UP Rains: यूपी में मानसून प्रवेश कर चुका है। अगले कुछ घंटे में इन 12 जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

गोंडाJun 26, 2024 / 09:48 am

Mahendra Tiwari

सांकेतिक तस्वीर सोशल मीडिया

UP Rains: आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। बुंदेलखंड के रास्ते मानसून ने दस्तक दे दी। सोमवार को कई इलाकों में बारिश होने से गर्मी से हल्की राहत मिली है। IMD ने अगले कुछ घंटे में यूपी के इन 12 जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।
UP Rains: यूपी में इस बार गर्मी ने कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जून माह में भीषण गर्मी और हीट वेव से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग से राहत भरी खबर आई। बुंदेलखंड के रास्ते ललितपुर से मानसून प्रवेश कर चुका है। कुछ जिलों में बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश का मथुरा वृंदावन सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कानपुर नगर दूसरे नंबर पर यहां पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह पूरे यूपी में 37 से 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रिकार्ड किया गया। मानसून के आगामी दो-तीन दिन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के आसार हैं। बुधवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित 12 जिलों में अगले कुछ घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल इसका असर सुबह से ही बनने लगे हैं। आज से शुरू हुई बारिश का सिलसिला एक जुलाई तक लगातार जारी रहने के आसार है। अगले 48 घंटे में पूर्वी यूपी के लगभग जिलों में मानसून की हल्की से भारी बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

IMD alert: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

Hindi News / Gonda / UP Rains यूपी में मानसून की एंट्री अगले कुछ घंटे में इन 12 जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD Alert

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.