bell-icon-header
गोंडा

UP Rains: यूपी में मानसून फिर हुआ एक्टिव, इन जिलों में दो भारी बारिश का अलर्ट, 40KM की रफ्तार से हवाएं, IMD yellow alert

UP Rains: यूपी में पिछले करीब एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। गुरुवार की सुबह तड़के गोंडा सहित आसपास के कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने यूपी के इन जिलों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

गोंडाJul 25, 2024 / 07:52 am

Mahendra Tiwari

मानसून एक्टिव तस्वीर सोशल मीडिया

UP Rains: कड़ाके की धूप बादलों की आवाजाही के बीच बीते एक सप्ताह से पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश न होने से एक बार फिर से तापमान बढ़ गया है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। गुरुवार की सुबह तड़के गोंडा सहित आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज सुबह ताजा अपडेट जारी करते हुए। पूर्वी यूपी के जिलों में भारी बारिश आंधी तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
यूपी में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार की सुबह ताजा अपडेट जारी करते हुए कल से पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में बारिश आंधी तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है। 26 जुलाई से मानसून के उग्र होने की संभावना है। इस दौरान पूरब से लेकर पश्चिम तक भारी बारिश होने की उम्मीद है। बारिश का यह सिलसिला दो दिनों तक नॉनस्टॉप जारी रह सकता है। दिन में कड़ाके की धूप निकलने से तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को यूपी में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इन जिलों में 26, 27 बारिश आंधी तूफान का IMD yellow alert

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाके में 27 जुलाई से लगातार दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Gonda / UP Rains: यूपी में मानसून फिर हुआ एक्टिव, इन जिलों में दो भारी बारिश का अलर्ट, 40KM की रफ्तार से हवाएं, IMD yellow alert

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.