scriptUP Rains: यूपी में मानसून फिर हुआ सक्रिय, आज और कल इन जिलों में बारिश आंधी- तूफान की चेतावनी, 20,21,22, को कैसा रहेगा मौसम | Patrika News
गोंडा

UP Rains: यूपी में मानसून फिर हुआ सक्रिय, आज और कल इन जिलों में बारिश आंधी- तूफान की चेतावनी, 20,21,22, को कैसा रहेगा मौसम

UP Rains: तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। एक बार फिर आज से मानसून सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने इन जिलों में आज और कल बारिश आंधी- तूफान के लिए अलर्ट जारी किया है। 20 जुलाई से मानसून के एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

गोंडाJul 18, 2024 / 07:43 am

Mahendra Tiwari

Up weather update

आंधी तूफान तूफान की सांकेतिक तस्वीर सोशल मीडिया से

UP Rains: बादलों की आवाजाही के बीच बीते तीन दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश आंधी- तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 20 जुलाई से मानसून के एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। इसका सिलसिला नॉनस्टॉप 23 जुलाई तक जारी रह सकता है।
UP Rains : यूपी में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार की सुबह ताजा अपडेट जारी करते हुए। आज और कल पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में बारिश आंधी तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है। 20 जुलाई से मानसून के उग्र होने की संभावना है। इस दौरान पूरब से लेकर पश्चिम तक भारी बारिश होने की उम्मीद है। बारिश का यह सिलसिला 23 जुलाई तक नॉनस्टॉप जारी रह सकता है। बुधवार को उत्तर प्रदेश का आगरा जिला सबसे गर्म रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 30. 2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

पूर्वी यूपी के जिलों में आज और कल आंधी तूफान 20 जुलाई से 23 जुलाई के बीच मूसलाधार बारिश IMD alert

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाके में 20 जुलाई से लगातार तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

Hindi News/ Gonda / UP Rains: यूपी में मानसून फिर हुआ सक्रिय, आज और कल इन जिलों में बारिश आंधी- तूफान की चेतावनी, 20,21,22, को कैसा रहेगा मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो