scriptUP Rains alert: मानसून का दिखेगा रौद्र रूप अगले 48 घंटे में इन जिलों में टूट कर बरसेंगे बादल, IMD yellow alert | Patrika News
गोंडा

UP Rains alert: मानसून का दिखेगा रौद्र रूप अगले 48 घंटे में इन जिलों में टूट कर बरसेंगे बादल, IMD yellow alert

UP Rains alert: मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। दिल्ली के बाद अब यूपी में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। पिछले करीब 10 दिनों से उमस भरी गर्मी से अब राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी ने अगले 48 घंटे में यूपी के इन जिलों में लगातार तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

गोंडाJul 27, 2024 / 07:42 am

Mahendra Tiwari

Up weather update

भारी बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

UP Rains alert: मौसम विभाग से राहत भरी खबर आई है। IMD ने पूरब से लेकर पश्चिम तक अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले करीब 10 दिनों से उमस भरी गर्मी ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जुलाई यानी आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में मौसम की फुहारे पड़ सकती हैं। अगले 48 घंटे में लगातार तीन दिनों तक नॉनस्टॉप भारी बारिश का आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।
UP Rains alert : यूपी में मानसून एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाने को तैयार है। मौसम विभाग ने शनिवार की सुबह ताजा अपडेट जारी करते हुए यूपी में आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक के कुछ जिलों में मौसम की फुहारें पड़ सकती हैं। आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। रविवार यानी 28 जुलाई को पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। 29, 30 और 31 जुलाई को मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित 23 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को दिन में कड़ाके की धूप निकलने से तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को यूपी में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इन जिलों में 29,30, 31, भारी बारिश का IMD yellow alert

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाके में 29, 30, 31, जुलाई से लगातार दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

Hindi News/ Gonda / UP Rains alert: मानसून का दिखेगा रौद्र रूप अगले 48 घंटे में इन जिलों में टूट कर बरसेंगे बादल, IMD yellow alert

ट्रेंडिंग वीडियो