bell-icon-header
गोंडा

Lok sabha election 2024:Video: बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आया बयान, जानिए क्या कहा?

Lok sabha election 2024: बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और बनारस लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने एक वीडियो बयान जारी किया है।
 

गोंडाApr 09, 2024 / 06:36 pm

Mahendra Tiwari

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Lok sabha election 2024: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी में जाने की अटकलों पर एक वीडियो बयान जारी कर चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। पिछले दो-तीन दिनों से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बीजेपी में जाने की खबर मीडिया में आने के बाद इसकी चर्चाएं तेज हो गई थी। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनारस लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8wk5pc
Lok sabha election 2024: यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने जारी वीडियो बयान में कहा है कि यह पार्टी केवल लोगों के सामाजिक और राजनीतिक चरित्र पर कुठाराघात करती रहती है। हम लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। जीवन भर कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी ने हमें जो प्यार और सम्मान दिया है। उसका कर्ज हम जीवनपर्यंत उतार नहीं सकते। निश्चित तौर पर हमने काशी के लोगों से पहले कहा था कि लड़ाई चौकस होगी। आज लड़ाई रोचक होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी परेशान हो गई है। डरी हुई है। उसको इस बात का डर सता रहा है कि 2024 में क्या होने जा रहा है। इस बार पूरे देश में बनारस का जो संदेश जा रहा है। बनारस इतिहास लिखने जा रहा है। फिर वही पुनरावृति होने जा रही है। जो हमारे काशी के लाल ने पूरे देश में डंका बजा दिया था। वही डंका काशी के अंदर फिर बजने जा रहा है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Gonda / Lok sabha election 2024:Video: बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आया बयान, जानिए क्या कहा?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.