scriptमुंबई में काम करने वाले तीन नौकरों ने करोड़ों के जेवर और नगदी पर हाथ किया साफ, गोंडा में चढ़े पुलिस के हत्थे | Patrika News
गोंडा

मुंबई में काम करने वाले तीन नौकरों ने करोड़ों के जेवर और नगदी पर हाथ किया साफ, गोंडा में चढ़े पुलिस के हत्थे

दोस्त के शादी की सालगिरह मनाने गोवा गए मलिक के घर तीन नौकरों ने मिलकर एक करोड़ के हीरा, सोना, चांदी के जेवर और 7 लाख नगदी लेकर भागने वाले तीन शातिरो को मुंबई पुलिस ने गोंडा से गिरफ्तार किया है।

गोंडाMay 05, 2024 / 06:28 pm

Mahendra Tiwari

Gonda Hindi News Today

पकड़े गए चोरों के साथ पुलिस टीम

गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन युवक मुंबई में एक व्यापारी के यहां झाड़ू पोछा और रसोईया का काम करते थे। एक दिन मलिक अपने परिवार के साथ दोस्त के शादी की सालगिरह मनाने गोवा चले गए। घर को नौकरों के हवाले छोड़ गए। मलिक की गोवा जाते ही इन नौकरों की नियत बदल गई। सभी ने मिलकर बेडरूम की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे हीरा, सोने और चांदी के करोड़ों रुपए के जेवरात और 7 लाख नगदी लेकर वहां से फरार हो गए। मालिक की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने गोंडा पुलिस के सहयोग से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए माल भी बरामद कर लिया है।
गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना के गांव शाहजोत के निरंजन बरौली के रामचेलवा पुत्र मैकू पासवान तथा कटरा बाजार के जयप्रकाश पुत्र हरिशंकर रस्तोगी बेस्ट मुंबई के खार थाना क्षेत्र के रहने वाले साहिल अनिल गोयल के यहां घरेलू काम करते थे। एक दिन वह अपना पूरा घर इन नौकरों को सौंप कर अपने दोस्त के शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ गोवा चले गए। मुंबई पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में अनिल गोयल ने आरोप लगाया कि जब हम तीन दिन बाद अपनी पत्नी के साथ वापस लौटे। तो बेडरूम में लगी लकड़ी की अलमारियां टूटी थी। जेवर के डिब्बे बिस्तर पर पड़े थे। इनमें सोने चांदी और हीरे के जेवरात थे। करीब सात लाख रुपए अलमारी से गायब थे। मुंबई पुलिस ने निरंजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जब उसकी लोकेशन गोंडा में मिली तो यहां के पुलिस से संपर्क किया। फिर मुंबई पुलिस और गोंडा पुलिस के सहयोग से निरंजन समेत अन्य दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक करोड़, एक लाख के सोने चांदी और हीरे के जेवर तथा 145900 नगद रुपए बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों को मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई है।

Hindi News/ Gonda / मुंबई में काम करने वाले तीन नौकरों ने करोड़ों के जेवर और नगदी पर हाथ किया साफ, गोंडा में चढ़े पुलिस के हत्थे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो