lok sabha election 2024 countingसपा के मतगणना प्रभारी बनाए गए हीरालाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर देश और प्रदेश भर में प्रत्येक जिले के लिए मतगणना प्रभारी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 1 जून को सातवें चरण का मतदान समाप्त हो गया। उसके बाद शाम को जो टीवी पर दिखाया गया। उसका नाम हम नहीं लेंगे। आप लोग सब कुछ जानते हैं। उसको लेकर पूरे देश और आम जनता में बड़ा भ्रामक संशय बना हुआ है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के विरोध में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता नेता और देश की जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। लेकिन वर्तमान समय में सत्ताधारी दल के तरफ से जो स्थिति दिखाई पड़ रही है। उसे देश की जनता जानती है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं कहना चाहिए क्योंकि हमारी पार्टी यह नहीं मानती है। फिर भी चुनाव आयोग की तरफ से जो निष्क्रियता दिखाई जा रही है। निर्वाचन आयोग अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहा है। उसी को लेकर पूरे देश में जिला मुख्यालय पर प्रभारी भेज कर जनता से अपील किया है। तथा प्रशासन से निष्पक्ष काउंटिंग करने की मांग हम लोग कर रहे हैं। क्योंकि मतगणना पर सवालिया निशान लग रहे हैं। सपा के प्रभारी ने चंडीगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के मेयर चुनाव को सब लोगों ने देखा है। खुलेआम एक प्रशासनिक अधिकारी निर्वाचन आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा। तब जाकर न्याय मिला। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से बीजेपी के ईसारे पर प्रशासन ने आंख मूंद कर एक पक्षीय काम किया है। उन्होंने कहा कि हम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश प्रशासन को देना चाहते हैं कि प्रशासन पूरी निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ मतगणना करा दे। इस बार देश की जनता ने एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ इंडिया गठबंधन को वोट दिया है। एग्जिट पोल पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां पर बीजेपी 8 सीट पर लड़ रही है। एग्जिट पोल वहां पर उसे 12 सीट दे रहा है। कांग्रेस जहां 9 सीट पर लड़ रही है। एग्जिट पोल उसे 13 सीट दे रहा है। एक सवाल के जवाब में मतगणना प्रभारी ने कहा कि यूपी की 80 सीटों पर बीजेपी और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। बीजेपी चुनाव हारने जा रही है।