bell-icon-header
गोंडा

ओमप्रकाश हत्याकांड: पुलिस और हत्यारोपी बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली अस्पताल में भर्ती

सपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी उदय भान उर्फ लल्लन अभी फरार है।

गोंडाJul 23, 2024 / 05:18 pm

Mahendra Tiwari

गोली लगने के बाद घायल बदमाश

चुनावी रंजिस को लेकर सपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह हत्याकांड में घटना के चौथे दिन पुलिस एक्शन में दिखी। देर रात पुलिस ने बुलडोजर लगाकर सभासद के मकान के बाउंड्री वालों को गिरा दिया। ट्रैक्टर और बाइक भी खींच ले गई। पुलिस की कार्रवाई के कुछ देर बाद एक हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में रोहित सिंह नाम के बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गोंडा जिले के परसपुर थाना के कस्बा राजा टोला में बहुचर्चित सपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह की भाजपा सभासद उदय भान उर्फ लल्लन सिंह ने अपने तीन बेटे और एक अन्य के साथ मिलकर चार दिन पूर्व दिनदहाड़े बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की बेटियों और पत्नी की चीख पुकार सुनकर हर कोई इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन कोसता नजरा आ रहा था। सोमवार को पुलिस बुलडोजर लेकर भाजपा सभासद उदय भान सिंह उर्फ लल्लन के घर पहुंची। उनकी बाउंड्री वाल को गिरा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद देर रात पुलिस की हत्या में शामिल बदमाश रोहित सिंह से मुठभेड़ हो गई। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि परसपुर कस्बा के रहने वाले ओमप्रकाश की हत्या हो गई थी। मामले में परसपुर थाने पर पांच लोगों के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। कल रोहित सिंह नाम के एक आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आरोपी परसपुर के नंदौर गांव का रहने वाला है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल जिंदा कारतूस और तमंचा बरामद किया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Gonda / ओमप्रकाश हत्याकांड: पुलिस और हत्यारोपी बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली अस्पताल में भर्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.