scriptगोंडा में होता है बेईमानी के तरीकों का आविष्कार, बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने क्यों दिया विवादित बयान? | Lok Sabha Election 2024 | Patrika News
गोंडा

गोंडा में होता है बेईमानी के तरीकों का आविष्कार, बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने क्यों दिया विवादित बयान?

Lok sabha election 2024: गोंडा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक नुक्कड़ सभा का बताया जा रहा है। जानते हैं क्या है इसमें खास।

गोंडाApr 30, 2024 / 07:00 am

Mahendra Tiwari

Lok Sabha Election 2024

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह

Lok sabha election 2024: गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सदर विधानसभा क्षेत्र के एक नुक्कड़ सभा का बताया जा रहा है। इसमें बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि एक जमाना था जब लोग शिकायत क्या करते थे। हमें आवास सार्वजनिक वितरण प्रणाली से चीनी, मिट्टी का तेल कुछ भी नहीं मिल रहा है। आज अंगूठा लगाइए राशन मिल रहा है। बीजेपी सांसद ने कोटेदारों से बेमानी न करने की अपील भी किया। सांसद यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि यह गोंडा है। जो भी कुछ बेईमानी का आविष्कार होता है। वह यहां से होता है।
Lok sabha election 2024: गोंडा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बीजेपी के मौजूदा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के संबोधन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2017 के भाषण का याद दिलाते है। सांसद नुक्कड़ सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि वर्ष 2017 की बात जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर बाराबंकी से उड़ा। मेरे पास फोन आया। हमसे कहा गया कि प्रधानमंत्री गोंडा पहुंचने वाले हैं। आप गोंडा का जो भी दो चार विषय बता दीजिए। सांसद आगे कहते हैं कि हम वहां पहुंचे। हमने मोदी जी को दो विषय बताया। एक तो गोंडा में नकल माफिया पैदा हो गए थे। और दूसरा गन्ना की घटतौली हो रही थी। उन्होंने कहा कि जब हमने पीएम को यह बात बताई तो वह आश्चर्य में पड़ गए। कहा ऐसा भी होता है। उनका वह भाषण हमें आज भी याद है। उन्होंने कहा था कि हम जो विषय बोलने जा रहे हैं। वह विषय हमें बोलने से डर लगता है। ऐसे विषय का देश में कहीं और लोग नकल ना करें। सांसद ने कहा कि जरा सोचिए, जब देश का प्रधानमंत्री कहे कि हमें बोलने से डर लगता है। वह विषय कुछ और नहीं बल्कि नकल माफिया का था। यह अविष्कार भी हमारे गोंडा का था। उन्होंने कहा कि अभी हाल में हमें पता चला है कि कोटेदार अब 2 किलो का बांट रखकर तोल करते हैं। यह चुनाव हो जाने दीजिए। हम इसे भी देखेंगे। प्रधानमंत्री आवास के नाम पर अवैध वसूली की पहली एफआईआर हमने प्रधान के खिलाफ कराई थी। हमने प्रधान को समझाया था कि पैसा वापस कर दो। लेकिन 3 महीने तक वह टालते रहे। उन्होंने कहा कि यहां पर वोट जाति धर्म के नाम पर नहीं है। बल्कि यहां वोट उन्हें मिलेगा। जिन्होंने इस देश परिवार समाज को आगे ले जाने का काम किया है।

बीजेपी सांसद बोले- हमने नकल माफिया के पैदा होने की बात कहा, वायरल होने की मुझे जानकारी नहीं

बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह से कहा गया कि एक वीडियो आपका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आपने कहा है कि गोंडा में बेईमानी का आविष्कार होता है। इस पर सांसद ने कहा कि वीडियो वायरल हुआ होगा। लेकिन हमने नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर नकल माफिया पैदा हुए थे। उसकी बात हमने कहा था। हमारी सरकार ने उसे खत्म किया। गोंडा में बेईमानी के आविष्कार की बात से उन्होंने साफ-साफ इनकार किया कहा कि हमने यह नहीं कहा था।

Hindi News/ Gonda / गोंडा में होता है बेईमानी के तरीकों का आविष्कार, बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने क्यों दिया विवादित बयान?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो