bell-icon-header
गोंडा

UP Rain: एक बार फिर एक्टिव हुआ मानसून, आज 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी 

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 19 से अधिक जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है।

गोंडाAug 25, 2024 / 11:31 am

Swati Tiwari

अगस्त से ही मानसून पूरे प्रदेश में मेहरबान है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार रविवार से लेकर सोमवार तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों में भारी बरसात होगी। कई जगह मेघ गर्जन और वज्रपात होने की भी संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड 

बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान की बात करें तो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद का तापमान सबसे कम रहा। शनिवार को मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में गाजीपुर जनपद में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में होगी भारी बारिश 

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के जनपदों में भारी बारिश की संभावना है। 

Hindi News / Gonda / UP Rain: एक बार फिर एक्टिव हुआ मानसून, आज 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.