scriptGonda News: गरीब महिला से लेखपाल ने ठगे 1.63 लाख दिया फर्जी प्रमाण पत्र, महिला ने बताई आप बीती दंग रह गए अधिकारी | Patrika News
गोंडा

Gonda News: गरीब महिला से लेखपाल ने ठगे 1.63 लाख दिया फर्जी प्रमाण पत्र, महिला ने बताई आप बीती दंग रह गए अधिकारी

Gonda News: एक गरीब महिला से लेखपाल ने 1.63 लाख रुपए ठग लिया। प्रकरण आयुक्त के संज्ञान में आने के बाद आयुक्त भी दंग रह गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद लेखपाल पर बड़ी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

गोंडाSep 25, 2024 / 10:31 am

Mahendra Tiwari

Gonda News

मंडलायुक्त कार्यालय देवीपाटन मंडल गोंडा

Gonda News: गोंडा जिले के मनकापुर तहसील की रहने वाली महिला ने लेखपाल पर पट्टा दिलाने के नाम पर 1.63 लाख रुपये ठग लेने का आरोप लगाया है। यही नहीं लेखपाल ने महिला को फर्जी पट्टा प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया। जब महिला को इसकी जानकारी हुई कि उसे फर्जी पट्टा प्रमाण पत्र मिला है। तो उसने आईजीआरएस पर शिकायत किया। जिसमें विभाग के अधिकारियों ने एक पक्षीय रिपोर्ट लगाकर मामले को निस्तारित कर दिया। महिला ने प्रार्थना पत्र देकर आयुक्त से फरियाद लगाई। आयुक्त ने प्रकरण में डीएम को जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिससे हड़कंप मच गया है।
Gonda News: देवीपाटन मण्डल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने पट्टा दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी लेखपाल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। गोंडा जिले के मनकापुर तहसील के गांव शुकुलपुर की रहने वाली महिला मुन्नी देवी आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि पूर्व में तैनात लेखपाल राज कुमार ने पट्टा दिलाने के नाम पर उनसे 1.63 लाख रुपये की अवैध वसूली की थी। उसके बदले में एक फर्जी पट्टा प्रमाण-पत्र दे दिया। मुन्नी देवी ने कई बार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन हर बार उसकी शिकायत को एकपक्षीय तरीके से खारिज कर दिया गया। आयुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसे गंभीर मानते हुए डीएम गोण्डा को मुख्य राजस्व अधिकारी को जांच कराने के आदेश दिए हैं। पीड़िता मुन्नी देवी के इस मामले की जांच मंडलायुक्त ने मुख्य राजस्व अधिकारी को सौपी है। 10 दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई से गरीब और शोषित लोगों को न्याय की उम्मीद जगी है। लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।

Hindi News / Gonda / Gonda News: गरीब महिला से लेखपाल ने ठगे 1.63 लाख दिया फर्जी प्रमाण पत्र, महिला ने बताई आप बीती दंग रह गए अधिकारी

ट्रेंडिंग वीडियो