scriptGonda News: एक करोड़ की ठगी करने वाले साइबर गैंग के एक आरोपी को गोंडा पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार | Patrika News
गोंडा

Gonda News: एक करोड़ की ठगी करने वाले साइबर गैंग के एक आरोपी को गोंडा पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

Gonda News: गोंडा साइबर सेल पुलिस ने बीमा के नाम पर करीब एक करोड़ की ठगी करने वाले साइबर गैंग के एक सदस्य को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उसके जालसाजी का तरीका जानकार पुलिस भी हैरान रह गई।

गोंडाSep 26, 2024 / 05:30 pm

Mahendra Tiwari

Gonda News

साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Gonda News: पत्नी के नाम बंद पड़े बीमा खाता की धनराशि वापस करने के लिए एक साइबर ठग ने परिवार के विभिन्न सदस्यों का 12 बीमा खाता के नाम पर 80 लाख रुपए ठग लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में फरियाद लगाई। साइबर सेल पुलिस ने फिरोजाबाद के रहने वाले साइबर गैंग के एक अपराधी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में उसके खाते से एक करोड़ से अधिक की धनराशि का ट्रांजैक्शन पाया गया है।
Gonda News: गोंडा जिले के नगर कोतवाली सिविल लाइंस बहराइच रोड के रहने वाले पीडी मिश्रा ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई की उन्होंने वर्ष 2013 में अपनी पत्नी के नाम बीमा कराया था। किसी कारण बस बीमा नहीं चल सका। वर्ष 2021 में उनके पास एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि पत्नी के खाते की चार लाख रुपए बीमा का पैसा लेने के लिए परिवार के अन्य लोगों के नाम से बीमा करवाना पड़ेगा। यह कहकर साइबर अपराधी ने 12 बीमा परिवार के लोगों के नाम कराया। बीमा किस्तों के नाम पर करीब 80 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए। जब पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने की पुलिस से किया। पुलिस ने इस सूचना पर जालसाजी धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Gonda News: गोंडा साइबर थाने की पुलिस ने लखनऊ से एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गोंडा साइबर थाने की पुलिस ने बीमा के नाम पर 80 लाख रुपए की ठगी करने वाले साइबर अपराध गैंग के फिरोजाबाद के रहने वाले आरोपी सचिन कुमार को लखनऊ अवध बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन एक हजार रुपये नगद बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Hindi News / Gonda / Gonda News: एक करोड़ की ठगी करने वाले साइबर गैंग के एक आरोपी को गोंडा पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो