bell-icon-header
गोंडा

बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह बोले- शशि थरूर को हम क्या कहें? उनकी इच्छा रेल लाइन या ट्रेन से लड़ जाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कांग्रेस नेता शशि थरूर के चुनाव लड़ने के सवाल पर बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा उनकी इच्छा शशि थरूर रेल लाइन या ट्रेन से लड़ जाएं इसके लिए हम क्या कहें।

गोंडाDec 28, 2023 / 07:49 am

Mahendra Tiwari

गोंडा लोकसभा से बीजेपी सांसद कीर्ति वर्धन सिंह

बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण संवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को विधिवत जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह ठान लिया है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इसी को लेकर जन प्रतिनिधि और अधिकारी गांव गांव लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह लोकसभा क्षेत्र के जमथा गांव में भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीण संवाद कार्यक्रम संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब देश के आजादी का 100वां वर्षगांठ मानना होगा। तब हमारा विकसित भारत बन जाएगा। कार्यक्रम में मीडिया ने उनसे सवाल किया कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी के सामने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश में करोड़ों की आबादी है। हम सबके मानसिक संतुलन की जिम्मेदारी तो ले नहीं सकते है। शशि थरूर के विषय में हम क्या कहें। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि लड़ना है, तो जाकर रेलवे लाइन से या फिर ट्रेन से लड़ जाएं। उनकी इच्छा चाहे जिससे लड़ जाए।
दया निधि मारन ने स्पेक्ट्रम स्कैन में लंबे समय तक जेल काटा

यूपी और बिहार के लोगों पर डीएमके नेता दया निधि मारन के दिए गए विवादित बयान पर बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि देश में एक बड़ा घोटाला हुआ था। 2G और 3G स्कैम जिन्होंने बयान दिया है उन्होंने लंबे समय तक जेल में काटा है। और अगर वह आज इस तरीके से बयान दे रहे हैं तो उनकी घटिया सोच है। इस देश को और समाज को तोड़कर करके वोट हासिल करना चाहते हैं। वही सोच उनकी है। जो अंग्रेजों ने दिखाई थी। जो मुगलों ने दिखाई थी। वही सोच यह भी दिख रहे हैं। बीच में एक खाई बनाकर उत्तरी भारत और दक्षिणी भारत नफरत फैलाने वाली बात बोलकर किसी तरह अपना अस्तित्व बनाए रखें। इनका बयान बहुत ही घटिया है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।

Hindi News / Gonda / बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह बोले- शशि थरूर को हम क्या कहें? उनकी इच्छा रेल लाइन या ट्रेन से लड़ जाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.