गोंडा जिले के बसेहिया (धौराहरा) के रहने वाले किसान अर्जुन का अचानक लापता होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों ने युवक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। मामले में पीड़ित पिता द्वारा दी गई सूचना में कहा गया है कि 24 जुलाई 2024 को अर्जुन शाम को बाजार गए थे। एक बार उससे बात हुई थी। तब से उनका मोबाइल कभी खुलता है। कभी बंद बताता है। वायरल आडियो में क्या सच्चाई है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि इस आडियो में अपराधियों के चंगुल में फंसे अर्जुन अर्धबेहोशी या नशे जैसी आवाज सुनने को मिल रही है। इस बार गांव के पूर्व प्रधान रामकुमार के मोबाइल पर कॉल आई है। जिसमें अर्जुन बोल रहा है कि उसे नशे का इंजेक्शन दिया गया है। उधर किडनैपर ने गांव के अन्य लोगों के नंबरों पर कॉल करके मांगी गई फिरौती से हड़कंप मचा हुआ है। मामले में कितनी सच्चाई है यह पुलिस के जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस इस अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए सक्रिय हो गई है।प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि किडनैप नहीं हुआ है। उसकी लोकेशन मिल रही है।मामले को देखा जा रहा है।