scriptफूलों की खेती करने वाले अर्जुन अचानक गायब हो गए, अब किडनैप की ऑडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप | Patrika News
गोंडा

फूलों की खेती करने वाले अर्जुन अचानक गायब हो गए, अब किडनैप की ऑडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

फूलों की खेती करने वाले अर्जुन 2 दिन पहले घर से बाजार गए थे। वहां से अचानक वह गायब हो गए। अब उनके किडनैप का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह नशे की हालत में कह रहे हैं कि उन्हें इंजेक्शन लगा दिया गया है।

गोंडाJul 26, 2024 / 09:29 am

Mahendra Tiwari

Gonda news hindi

फूलों की खेती करने वाले किसान लापता

गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली के गांव बसेहिया (धौराहरा) के रहने वाले किसान अर्जुन फूलों की खेती करते थे। बुधवार की शाम को अपने घर से बाजार गए थे। इस दौरान वह अचानक लापता हो गए। उनके मोबाइल कभी खुलती है। कभी बंद हो जाती है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। अब उनके किडनैपिंग का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में वह नशे की हालत में स्वयं बोल रहे हैं। हालांकि ऑडियो में उनकी आवाज स्पष्ट नहीं आ रही है। लेकिन वह नशे का इंजेक्शन लगाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल इस ऑडियो की वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
गोंडा जिले के बसेहिया (धौराहरा) के रहने वाले किसान अर्जुन का अचानक लापता होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों ने युवक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। मामले में पीड़ित पिता द्वारा दी गई सूचना में कहा गया है कि 24 जुलाई 2024 को अर्जुन शाम को बाजार गए थे। एक बार उससे बात हुई थी। तब से उनका मोबाइल कभी खुलता है। कभी बंद बताता है। वायरल आडियो में क्या सच्चाई है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि इस आडियो में अपराधियों के चंगुल में फंसे अर्जुन अर्धबेहोशी या नशे जैसी आवाज सुनने को मिल रही है। इस बार गांव के पूर्व प्रधान रामकुमार के मोबाइल पर कॉल आई है। जिसमें अर्जुन बोल रहा है कि उसे नशे का इंजेक्शन दिया गया है। उधर किडनैपर ने गांव के अन्य लोगों के नंबरों पर कॉल करके मांगी गई फिरौती से हड़कंप मचा हुआ है। मामले में कितनी सच्चाई है यह पुलिस के जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस इस अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए सक्रिय हो गई है।प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि किडनैप नहीं हुआ है। उसकी लोकेशन मिल रही है।मामले को देखा जा रहा है।

Hindi News/ Gonda / फूलों की खेती करने वाले अर्जुन अचानक गायब हो गए, अब किडनैप की ऑडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो