bell-icon-header
गाज़ियाबाद

राजधानी में IMD का येलो अलर्ट जारी, घर से बाहर निकलते समय जरुर पढ़ लें मौसम अपडेट

IMD के मुताबिक पश्चिम-दक्षिण पश्चिम राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर , उत्तर पूर्व , उत्तर पश्चिम, सेंट्रल, दक्षिण पूर्व, दक्षिण राजधानी सहित एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट है।

गाज़ियाबादDec 26, 2023 / 08:17 am

Vikash Singh

IMD ने डेंस फॉग का दिया अलर्ट, विजबिल्टी 50 मीटर की चेतावनी, कहर बनकर छाएगा कोहरा

राजधानी में शीतलहर और कोहरे का कहर पिछले कुछ दिनों से जारी है। मंगलवार को तापमान में भी गिरावट की संभावना है। वहीं भारत मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली-NCR के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली प्रदूषण का स्तर भी बेहद खराब श्रेणी में है। IMD के मुताबिक पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, पूवी दिल्ली, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट है। गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में भी ऑरेंज अलर्ट है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम साफ रहेगा और दोनों शहरों के लिए आईएमडी को ग्रीन अलर्ट है।

ठंड से नहीं मिलेगी राहत
भारत मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को भी सुबह के समय दिल्ली में कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन के समय मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में और ज्यादा गिरावट की संभावना कम है, लेकिन घने कोहरे की वजह से दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ सकती है।

AQI में माइनर बदलाव
वेबसाइट https://www.aqi.in/ के मुताबिक नई दिल्ली में PM2.5 सांद्रता WHO द्वारा तय मानकों से 19 गुना अधिक है। मंगलवार सुबह के समय दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक आनंद विहार में 401 दर्ज किया गया। मंगवालर को राजधानी के अधिकांश इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में है। हालांकि, सोमवान की तुलना में मंगलवार को पीएम 2.5 के स्तर में आंशिक रूप से सुधार है. एक्यूआई में लगातार दूसरे दिन सुधार का सिलसिला जारी है।

पहले से अधिक ठंडी हुई दिल्ली
भारत मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में क्रिसमस के दिन सोमवार को सुबह धुंध की मोटी चादर छाई रही। वायु गुणवत्ता गंभीर से सुधरकर बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान रविवार की तुलना में कम रहा। यानी दिल्ली-NCR में कंपकपी में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिगी दर्ज किया गया जो एक दिन पहले की तुलना में कम है। न्यूनतम तापमान रविवार को 9.4 डिग्री दर्ज किया गया था, लेकिन सोमवार को 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Hindi News / Ghaziabad / राजधानी में IMD का येलो अलर्ट जारी, घर से बाहर निकलते समय जरुर पढ़ लें मौसम अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.