मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान बताया है। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश होने की आशंका जताई है। वहीं आज सुबह मेरठ और आसपास के जिलों में हल्की बारिश हुई है। आसमान में आज बादल छाए हुए हैं। इस समय हवा की रफ्तार भी 15 किलोमीटर प्रति घंटा है। मौसम वैज्ञानी डॉ. सुभाष ने कहा कि आज रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन आने वाले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूर्वी प्रदेश में भारी बारिश के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। कल सोमवार को पूर्वी यूपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें
मेरठ मेडिकल में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक CCU, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने किया कैडेवरिक लैब का उद्घाटन
रात से सुबह तक बारिश का दौरवेस्ट यूपी एनसीआर के कई जिलों में शुक्रवार रात कई इलाकों में तेज बारिश हुई। शनिवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। दिन में भी कई बार हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज रविवार को भी दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है। आज मेरठ में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हवा में नमी का स्तर 80—95 के बीच है।