गाज़ियाबाद

अभी अभी आया मौसम विभाग का नया अलर्ट, 5 से 7 जनवरी को बारिश के साथ गिरेंगे ओले

मौसम विभाग ने यूपी में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान स्थिर है, जबकि अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहे हैं।

गाज़ियाबादJan 05, 2024 / 08:40 am

Aman Pandey

उत्तर प्रदेश में सर्दी बढ़ती जा रही है। शीतलहर की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। इस कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। यानी अगने कुछ दिनों तक पूरे यूपी में दिन और रातबेहद सर्द होंगे। कोल्ड डे का मतलब यह भी होता है कि अधिकतम तापमान अपने सामान्य डिग्री से कम रहेगा।
मौसम केंद्र के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में अभी बारिश का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान स्थिर है, जबकि अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहे हैं।

मेरठ रहा सबसे ठंडा जिला

पूरे उत्तर प्रदेश में मेरठ जिला पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अलीगढ़ में 8 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 8 डिग्री सेल्सियस और अयोध्या में नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
आज आपके जिले का तापमान

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, लखनऊ का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वाराणसी, बलिया चुर्क, बहराइच, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा। जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 14 से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उरई, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 9 से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
कन्नौज, आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है।

Hindi News / Ghaziabad / अभी अभी आया मौसम विभाग का नया अलर्ट, 5 से 7 जनवरी को बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.