scriptकर्नाटक में हो रही चंबू की राजनीति, लौटे को कन्नड़ में कहते हैं चंबू, सोशल मीडिया पर चुनावी वार | Patrika News
हुबली

कर्नाटक में हो रही चंबू की राजनीति, लौटे को कन्नड़ में कहते हैं चंबू, सोशल मीडिया पर चुनावी वार

भाजपा-कांग्रेस का आरोप-प्रत्यारोप, घटिया स्तर की राजनीति पर उतरे नेता

हुबलीApr 22, 2024 / 01:29 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

election

कर्नाटक में हो रही चंबू की राजनीति

कर्नाटक में इन दिनों चंबू की राजनीति हो रही है। दरअसल कन्नड़ में लौटे को चंबू कहते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ इसी तरह की जंग चल रही है। भाजपा एवं कांग्रेस के आरोप-प्रत्यारोप जारी है। नेता इन दिनों घटिया स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं। दरअसल कांग्रेस ने एक विज्ञापन के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक के लोगों के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने, किसानों की आय दोगुनी करने तथा प्रदेश को सूखा एवं बाढ़ राहत देने के बदले चंबू मिला है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन जारी किया है जिसमें आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने कर्नाटक को चंबू दिया है। कांग्रेस ने इसके जरिए भाजपा पर धोखा देने का आरोप मढ़ा है। कांग्रेस ने मतदाताओं से अपील की है कि कर्नाटक में भाजपा एवं जद-एस के सांसदों का योगदान चंबू है। इस चुनाव में भाजपा को चंबू दें।
इसका जवाब देते हुए कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस भीषण गर्मी में लोगों को एक चंबू पानी देने के खिलाफ है। कांग्रेस विज्ञापनों के जरिए लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेन्द्र ने कहा कि कर्नाटक ने कावेरी का पानी तमिलनाडु को दे दिया। कन्नड़ के लोगों को खाली चंबू पकड़ा दिया।

Home / Hubli / कर्नाटक में हो रही चंबू की राजनीति, लौटे को कन्नड़ में कहते हैं चंबू, सोशल मीडिया पर चुनावी वार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो