bell-icon-header
गैजेट

घर या ऑफिस के लिए 3000 Mbps स्पीड के साथ Huawei का नया Wi-Fi router बन सकता है बेस्ट ऑप्शन, 16 डिवाइसेस को करता है एक साथ कनेक्ट

Huawei का नया AX3 Dual core router डिजाइन में तो प्रीमियम है साथ ही यह 16 डिवाइसेस को एक साथ कनेक्ट करने की क्षमता रखता है। यह 3000Mbps की स्पीड देने का भी दावा करता है।

Jul 18, 2022 / 12:45 pm

Bani Kalra

HUAWEI AX3 Dual Core Wi-Fi router

आज इंटनेट हमारे जीवन में ठीक वैसे ही काम करता है जैसे हम सांस लेने के लिए हमें ऑक्सिजन की आवश्यकता होती है। इंटरनेट के बिना जीवन की कल्पना करना भी बेहद मुश्किल है। अगर आप घर या ऑफिस में वाईफाई राउटर की मदद से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो अक्सर आपने देखा होगा कि कई बार हम इतना जरूरी काम कर रहे होते हैं कि उसके लिए हाई स्पीड इंटरनेट की जरूरत होती है, लेकिन कमजोर सिग्नल या राउटर के चलते हमारा काम बन नहीं पाता। आजकल वर्क फ्रॉम होम का कल्चर है, ऐसे में घर से काम करने वाले लोगों के लिए या जो स्टूडेंट्स ऑन लाइन क्लासेस ले रहे हैं वो सभी Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार लो स्पीड इंटरनेट की वजह से काम में बड़ी बाधा पैदा हो जाती है, क्योंकि हर राउटर की एक अपनी कैपसिटी होती है और जरूरत से ज्यादा डिवाइस कनेक्ट करने से इन्टरनेट की स्पीड कम हो जाती है। कई बार राउटर उन्हें हाई परफॉरमेंस वाले भी नहीं होते।

 

अब ऐसे में आपको चाहिए एक ऐसा हाई स्पीड Wi-Fi राउटर जो कनेक्टिविटी और परफॉरमेंस के मामले में दमदार हो, तो आपके बता दें कि Huawei ने अपना नया AX3 Dual core router मार्केट में उतारा दिया है जोकि डिजाइन में तो प्रीमियम है साथ ही यह 16 डिवाइसेस को एक साथ कनेक्ट करने की क्षमता रखता है, आइये जानते हैं इसी प्रोडक्ट के बारे में।


Huawei AX3 ड्यूल कोर राउटर की कीमत और उपलब्धता

Huawei AX3 dual-core Wi-Fi 6 router की कीमत 3,999 रुपये रखी तय की गई है। आप इस राउटर को अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। यह वाइट कलर में आपको मिलेगा और इसका डिजाइन काफी प्रीमियम नज़र आता है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स डिजाइन, फीचर्स और परफॉरमेंस के बारे में…


डिजाइन, फीचर्स और परफॉरमेंस

सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो नए Huawei AX3 में Wi-Fi 6 द्केहने में काफी प्रीमियम और अप-मार्केट लगता है, इसमें हाई क्वालिटी देखने को मिलती है। इस राउटर की फिट और फिनिशिंग भी इम्प्रेस करती है। यह आपके कमरे या ऑफिस रखा हुआ काफी अच्छा लगेगा। इस राउटर को दीवार या टेबल पर आप रख सकते हैं। इसका वजन हल्का है।


बात फीचर्स की करें तो यह Gigahome डुअल कोर प्रोसेसर के साथ आता है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.2GHz है। यह राउटर 160MHz फ्रीक्वेंसी बैंडविड्थ को सपोर्ट करता है। Huawei AX3 की स्पीड को लेकर 3000Mbps का दावा किया गया है। Huawei AX3 राउटर के साथ मल्टी राउटर मेस नेटवर्किंग का सपोर्ट मिलता है। टेस्टिंग के दौरान हमने पाया कि यह बेहद फ़ास्ट है और हाई स्पीड इंटरनेट रेंज को सपोर्ट करता है। 1GB वाली अगर कोई फिल्म हो या कोई वीडियो तो ये कुछ ही सेकंड्स में उसे डाउनलोड करने में मदद करता है जोकि वाकई इम्प्रेस करता है। कई बार कमजोर सिग्नल पर भी यह फ़ास्ट इन्टरनेट देता है और आपके काम को स्लो नहीं होने देता। अगर आप Wi-fi के जरिये अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर फिल्म/वेबसीरीज देखना पसंद करते हैं यह डिवाइस निराश नहीं होने देगा।

huawei_router1.jpg

 

आप इसके साथ अन्य राउटर को भी कनेक्ट किया जा सकता है। इस राउटर में OFDMA मल्टी यूजर टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट है। इससे एक बार में 2.4GHz बैंडविड्थ पर चार और 5GHz पर 16 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें एक WAN और तीन LAN इथरनेट पोर्ट है। इस राउटर को Huawei AI Life एप से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इस राउटर में एक WAN और एक LAN इथरनेट पोर्ट दिया गया है। इसमें One-Key पेयरिंग सपोर्ट दिया गया है और इसे Huawei AI Life ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। यह राउटर डिवाइस की लोकेशन के हिसाब से एक बेहतर WiFi ऑटोमैटिकली सेलेक्ट करता है। खास बात यह है कि यह राउटर 30% कम बिजली की खपत करता है और यह इसका एक बड़ा प्लस पॉइंट भी है। जबकि अन्य राउटर्स में आपको ये फीचर बहुत ही कम देखने को मिलेगा।

 

इनसे है मुकाबला

Huawei AX3 dual-core Wi-Fi 6 router का मुकाबला बी भारत में मौजूदा D-Link, TP-Link, Mi Smart Router 4C और Tenda जैसा ब्रांड्स से होगा। किसी भी router की स्पीड इस बात पर भी निर्मर करती है कि पीछे से उसे कितनी स्पीड मिल रही है।

Hindi News / Gadgets / घर या ऑफिस के लिए 3000 Mbps स्पीड के साथ Huawei का नया Wi-Fi router बन सकता है बेस्ट ऑप्शन, 16 डिवाइसेस को करता है एक साथ कनेक्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.