देश के लिए 145 मैचों में दागे 94 गोल
39 वर्षीय स्ट्राइकर सुनील छेत्री देश के अब तक के सबसे बेहतरीन फुटबॉलरों में से एक है। वह देश के उभरते एथलीटों के लिए भी प्रेरणा रहे हैं। भारत के लिए 145 मैचों में उन्होंने 94 गोल किए, जो देश के लिए अन्य खिलाड़ियों से सबसे अधिक हैं। भारत के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया 42 गोल के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं दुनिया भर में एक्टिव फुटबॉल खिलाड़ियों में भारतीय कप्तान तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। इस मामले में उनसे पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (128 गोल) और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (106 गोल) हैं।एआईएफएफ ने कहा, आपकी विरासत को हमेशा याद किया जाएगा
सुनील छेत्री के संन्यास लेने के फैसले के बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी छेत्री को टीम के साथ उनके शानदार कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। एआईएफएफ ने कहा कि मैदान के अंदर और बाहर आपकी विरासत को हमेशा याद किया जाएगा। आप हमें हमेशा प्रेरित करते रहे हैं और करते रहेंगे। भारतीय फुटबॉल के प्रति आपके नेतृत्व, समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए आपका धन्यवाद। आप एक दिग्गज कप्तान हैं। यह भी पढ़ें