bell-icon-header
Food

Diabetic मरीजों के लिए रामबाण उपाय है जामुन की गुठली, जानिए खाने के फायदे

Diabetic के मरीजों की अनुचित आहार लेने से न केवल सेहत बिगड़ती है बल्कि अन्य रोग होने का जोखिम भी बढ़ जाता है।

Jun 09, 2023 / 03:37 pm

Anil Kumar

Jamun Seeds Use For Diabetic Patients

Foods For Diabetic Patients : डायबिटीज के मरीजों के लिए हैल्दी फूड (Healthy Food) बहुत ही जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों की अनुचित आहार लेने से न केवल सेहत बिगड़ती है बल्कि अन्य रोग होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए आहार में ऐसे चीजों को शामिल करें जो फायदेमंद हो। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. आशा शर्मा के अनुसार ज्यादा Diabetic होने पर गेहूं, चना व जौ के आटे से बनी रोटी सुबह व शाम खाएं। इसे दही के साथ खाने से ज्यादा लाभ होता है।
ये उपाय भी है कारगर
– करेले को छीलकर तैयार किया गया आधा गिलास जूस भोजन से आधा घंटा पहले लें।
– रात में 10 ग्राम दानामेथी भिगोकर सुबह में चबाएं व पानी को फेंकने की बजाय पी लें।
ये चीजें भी उपयोगी
पनीर के फूल, जामुन की गुठली, करेला व दानामेथी, सभी के चूर्ण को 1-3 ग्राम की मात्रा में गर्म पानी के साथ भोजन से आधा घंटा पहले लें। इससे इंसुलिन की कमी दूर होती है। साथ ही अंकुरित चीजें खाएं।
ये चीजें भूलकर भी नहीं खाएं
डायबिटीज के मरीज को आलू, शकरकंदी और शहद से परहेज करना चाहिए।

Hindi News / Food / Diabetic मरीजों के लिए रामबाण उपाय है जामुन की गुठली, जानिए खाने के फायदे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.