scriptLIC Policy : रोजाना महज 29 रुपए बचाकर महिलाएं सुरक्षित कर सकती हैं अपना भविष्य, रिटर्न में मिलेंगे लाखों | LIC Aadhaar Shila policy is beneficial for women to get good returns | Patrika News
फाइनेंस

LIC Policy : रोजाना महज 29 रुपए बचाकर महिलाएं सुरक्षित कर सकती हैं अपना भविष्य, रिटर्न में मिलेंगे लाखों

LIC Policy : एलआईसी की आधारशिला पाॅलिसी महिलाओं के लिए साबित हो सकती है फायदेमंद
इस पाॅलिसी को 8 से 55 वर्ष तक की महिलाएं ले सकती हैं

Feb 09, 2021 / 11:44 pm

Soma Roy

lic.jpg

LIC Policy

नई दिल्ली। सुरक्षित भविष्य के लिए निवेश जरूरी है और महिलाओं के लिए ये और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। इससे न सिर्फ वो सशक्त बनेंगी बल्कि वो परिवार की जिम्मेदारियां भी अच्छे से उठा सकेंगी। ऐसे में उनके लिए एलआईसी की आधारशिला पाॅलिसी फायदेमंद हो सकती है। इसमें वो रोजाना महज 29 रुपए बचाकर लाखों रुपए जोड़ सकती हैं। तो क्या है पाॅलिसी और कैसे कर सकते हैं इसमें निवेश, जानें पूरी प्रक्रिया।
क्या है आधारशिला पाॅलिसी
अगर आप आधारशिला इंश्योरेंस में निवेश करती हैं तो इसमें आपको अच्छी कवरेज के साथ मोटी सेविंग भी होगी। इसे 8 से 55 वर्ष तक की महिलाएं ले सकती हैं। पॉलिसी के दौरान अगर निवेशक की मौत हो जाती है तो परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी।
जानें कितना भरना होगा प्रीमियम
इस पाॅलिसी को लेने के बाद उसका प्रीमियम महिला की उम्र और पाॅलिसी की अवधि पर निर्भर करता हैं अगर किसी ने इसमें 31 वर्ष की उम्र में निवेश किया है, जो 20 साल के लिए है तो उन्हें 4.5 फीसदी टैक्स के साथ पहले साल का प्रीमियम 10,959 रुपए भरना होगा। जबकि फर्स्ट ईयर प्रीमियम के बाद ये 10,723 रुपए होगा। लिहाजा रोजाना 29 रुपए की बचत करनी होगी। ऐसे में कुल 214696 रु जमा करने होंगे।आपको मैच्योरिटी पर 3.97 लाख रुपए मिलेंगे। इसके अलावा पाॅलिसी में आपको डेथ बेनेफिट भी मिलता है।
15 दिन में सरेंडर कर सकते हैं पाॅलिसी
एलआईसी की इस पॉलिसी में आपको इसे सरेंडर करने की भी सुविधा मिलती है। अगर आप किसी कारणवश इसे कैंसल कराना चाहती हैं तो प्लान लेने के बाद इसे 15 दिन में रद्द करा सकती हैं।

Home / Business / Finance / LIC Policy : रोजाना महज 29 रुपए बचाकर महिलाएं सुरक्षित कर सकती हैं अपना भविष्य, रिटर्न में मिलेंगे लाखों

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो