भूतड़ी अमावस्या का महत्व
आपको बता दें कि इस बार भूतड़ी अमावस्या मंगलवार के दिन 21 मार्च को पड़ रही है। मंगलवार के दिन पडऩे के कारण इसे भौमवती अमावस्या भी कहा जाएगा। शास्त्रों में कर्ज से मुक्ति पाने के लिए भौमवती अमावस्या को बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है कि इस दिन किए गए कुछ उपाय जल्दी असर दिखाते हैं और कर्ज जल्दी उतर जाता है। साथ ही इस दिन किए गए दान-स्नान आदि से व्यक्तिको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यह दिन पिंडदान का दिन भी माना गया है। इस दिन पिंडदान से पितृ खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।
जानें भूतड़ी अमावस्या का शुभ मुहूर्त
हिंदु पंचांग के मुताबिक इस बार चैत्र अमावस्या तिथि का आरंभ 20 मार्च 2023 सोमवार के दिन, रात 1 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा और 21 मार्च 2023 मंगलवार की रात 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
इस दिन बुरी आत्माओं से बचने के लिए करें ये उपाय
हिंदु पंचांग के मुताबिक हर माह कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या की तिथि होती है। हर माह आने वाली अमावस्या का अपना अलग महत्व माना गया है। चैत्र माह में पडऩे वाली अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस अमावस्या पर अतृप्त आत्माओं का साया होता है। वे अपनी अधूरी इच्छाएं पूरी करने के लिए लोगों के शरीर को अपना शिकार बनाती हैं। ऐसे में यदि आपको भी इन आत्माओं और नकारात्मक शक्तियों से दूर रहना है, तो इस दिन किसी पवित्र नदी या तालाब में स्नान करें। ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो घर में नहाने के पानी में गंगाजल डालकर नहाएं। कहते हैं कि इस दिन स्नान-दान करने से अतृप्त या बुरी आत्माएं आपसे कोसों की दूरियां बनाकर रखेंगी।