घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के थरियांव थाने की है, जहां महिला पुलिस प्रियंका सरोज ने थाना परिसर के अन्दर फांसी लगाकर जान दे दी। महिला पुलिस जौनपुर के पतौरा की रहने वाली थी। पिछले पांच साल से थरियांव थाने में थाना परिसर के अन्दर पुलिस कर्मियों के लिए बने आवास की तीसरी मंजिल पर रहती थी।
पुलिस ने क्या कहा ?
पुलिस ने बताया की महिला पुलिस की 18 नवंबर को शादी होनी थी। रात 11 बजे महिला पुलिस की मंगेतर से बातचीत के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद महिला पुलिस ने आत्महत्या जैसी कदम उठाया। यह भी पढ़ें