bell-icon-header
फतेहपुर

बारात में डांस को लेकर नाराज हुआ दूल्हा, बारात लेकर लौटा घर, दुल्हन ने बुला ली पुलिस

Fatehpur News: फतेहपुर जिले में बारात के दौरान दूल्हे पक्ष के लोगों और दुल्हन पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई, जिसके बाद दूल्हा बारात लेकर वापस अपने गांव चला गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच दोनों की शादी संपन्न कराई।

फतेहपुरFeb 02, 2024 / 05:21 pm

Aniket Gupta

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बारात में डांस को लेकर नाराज हुए दूल्हे ने दुल्‍हन के दरवाजे से बारात वापस कर लिया। बारात वापस होने के बाद दुल्हन पक्ष में हंगामा मच गया। वहीं, सज धज कर बैठी दुल्हन ने पुलिस बुला ली। इसके बाद से ही यह विवाद पुरे गाँव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पूरा मामला फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र का है, जहां एक मैरेज हॉल में राधानगर थाने के ढकौली गांव से बारात आई थी। जानकारी के अनुसार, बारात के अगवानी के दौरान शहबाजपुर गांव के पास बारातियों के साथ दुल्हन पक्ष के लोग भी डांस कर रहे थे। डांस करने के दौरान बारातियों और घरातियों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई पर उतर आई। इस बात की जानकारी जब दूल्हे को हुई तो दूल्हे ने बारात वापस ले जाने का फैसला लिया। कुछ समय बाद दूल्हे पक्ष बारात के साथ वापस गांव लौट गए। इसके बाद दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। इस बात की जानकारी जब दुल्हन को हुई तो उसने दूल्हे से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन, दूल्हे ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने पुलिस को मामले की शिकायत की। सूचना मिलते ही जोनिहा चौकी इंचार्ज आलोक कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और फिर मामले की जानकारी ली। फिर पुलिस बल के साथ वे दूल्हे के घर पहुंचे और दूल्हे और उसके परिजनों को समझा कर शादी के लिए फिर से शादी के लिए राजी कर लिया।
पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई शादी
इसके बाद पुलिस दूल्हे पक्ष और अन्‍य बारातियों के साथ दुल्‍हन के घर वापस लौटी। इसके बाद चौकी प्रभारी और पुलिस टीम ने अपनी मौजूदगी में शादी सम्‍पन्‍न कराई। अगली सुबह दुल्‍हन की विदाई के के दौरान भी पुलिस मौके पर मौजूद रही। मामले की जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि फतेहपुर के शहबाजपुर गांव के पास बारात और स्थानीय लोगों के बीच डांस के लिए विवाद हुआ था। इसी के बाद दूल्हा परिजनों के साथ अपने गांव लौट गया। पुलिस ने बताया की सीसीटीवी की मदद से बवाल करने वाले अराजकतत्वों की पहचान की जा रही है। उन लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Fatehpur / बारात में डांस को लेकर नाराज हुआ दूल्हा, बारात लेकर लौटा घर, दुल्हन ने बुला ली पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.