bell-icon-header
फर्रुखाबाद

यूपी वेदर अपडेट: न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के पास, शीतलहर और कड़ाके की‌ ठंड का अलर्ट

आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। फर्रुखाबाद में रात का तापमान 4 डिग्री रहने का अनुमान है।

फर्रुखाबादJan 22, 2024 / 10:44 pm

Narendra Awasthi

यूपी वेदर अपडेट: न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के पास, शीतलहर और कड़ाके की‌ ठंड का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि जनवरी महीने के अंत तक सर्दी और सेट लहर बने रहने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल के जिलों में बहुत मुश्किल से तापमान दो अंको में पहुंच रहा है। पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों से होते हुए अब मैदानी भागों में भी आ रहा है। जिसके कारण घने कोहरे का कहर और भी बढ़ जाएगा। आसमान में धुंध छाए रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का तापमान 4 डिग्री रहने का अनुमान है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर चलने की भी संभावना है। 23 जनवरी के दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में कमी आ रही है।

यह भी पढ़ें

उन्नाव: मां जानकी बिना श्री राम के विराजमान, यह है लव-कुश की कर्मस्थली, राम सर्किट में शामिल

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात आसमान साफ रहेगा। लेकिन कोहरे और धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शीत लहर भी चलने की संभावना है। आज रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने का अनुमान है। ‘कोल्ड डे’ की भी संभावना है।

23 जनवरी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Hindi News / Farrukhabad / यूपी वेदर अपडेट: न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के पास, शीतलहर और कड़ाके की‌ ठंड का अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.