bell-icon-header
फर्रुखाबाद

महिला के साथा हैवानियत, हत्या के बाद जलाया शव, नग्न हालत में फेंका

Farrukhabad Crime: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में आठ दिन पूर्व लापता हुई महिला का शव नग्न हालत में फैजबाग पशु चिकित्सालय के पीछे गन्ने के खेत में मिला। महिला का चेहरा जला हुआ था। चर्चा है कि हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है।

फर्रुखाबादDec 01, 2023 / 07:21 pm

Aman Pandey

कायमगंज के गांव प्रेमनगर की दयाराम जाटव की पत्नी सगुना 22 नवंबर को लापता हो गई। देर शाम तक नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। पति दयाराम ने पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने 28 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कर ली।
पुलिस कोगुरुवार देर रात फैजबाग पशु चिकित्सालय के पीछे गन्ने के खेत में महिला का नग्न हालत में क्षत-विक्षत शव मिला। महिला का चेहरा जला हुआ था। इससे पहचान होना मुश्किल हो रहा था। मौके पर पहुंची यूपी 112 के दीवान ने गाड़ी से एक कंबल निकालकर शव पर डाल दिया।
पॉलिश व बिछुए देखकर पहचान कर ली
पुलिस को गांव प्रेमनगर की महिला होने का जब सुराग मिला तो परिजनों को बुलाया गया। महिला के पति दयाराम और बेटी चांदनी ने नाखून पॉलिश और बिछुए देखकर पहचान कर ली। एसपी विकास कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।
गांव में सगुना देवी की हत्या की जानकारी पर परिवार में मातम छा गया। घर पर लोगों की भीड़ लगी थी। छोटे-छोटे बच्चे बार-बार बिलख रहे थे। बड़ी बहन उन्हें दिलासा दे रही थी।
अवैध संबंधों में हत्या की आशंका
गांव में चर्चा है कि सगुना देवी की हत्या अवैध संबंधों में हुई है। बताया जा रहा कि वे खुद ही घर से निकलकर किसी के बुलाने पर गई थीं। इसके बाद फैजबाग पहुंची। फिर उन्हें ले जाने वालों ने हत्या कर दी। सर्विलांस से सगुना के मोबाइल नंबर की डिटेल निकालने पर कई तथ्य उजागर हुए हैं।

Hindi News / Farrukhabad / महिला के साथा हैवानियत, हत्या के बाद जलाया शव, नग्न हालत में फेंका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.