bell-icon-header
फर्रुखाबाद

मिधिली तूफान: पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव का क्षेत्र, उत्तर पूरब दिशा की ओर बढ़ रहा, जानें मौसम

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव का क्षेत्र बना है। जो चक्रवती मिधिली तूफान में बदल गया है। 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। एक ट्रफ रेखा भी फैली है।

फर्रुखाबादNov 17, 2023 / 05:29 pm

Narendra Awasthi

मिधिली तूफान का दिखेगा असर

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग ने के अनुसार पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव बन रहा है। इस दौरान चक्रवर्ती तूफान उत्तर पूरब दिशा की ओर बढ़ रहा है। जो मिधिली में बदल गया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील पांडे ने बताया कि 17 नवंबर की सुबह 5:30 बजे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित है। 18 नवंबर की रात या सुबह 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इस चक्रवर्ती परिसंचरण से लेकर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक चक्रवात से जुड़े चक्रवर्ती परिसंचरण तक एक ट्रफ रेखा फैली है।

इटावा में आज रात तापमान में काफी गिरावट है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। आगामी 18 नवंबर को आसमान साफ रहेगा। हल्के-फुल्के बादल भी आ सकते हैं। रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। फर्रुखाबाद का न्यूनतम तापमान रात को 14 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा रात में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

इटावा का मौसम

इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा बारिश की कोई संभावना नहीं है शनिवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें

पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना: छात्रवृत्ति के लिए छात्र जल्द कर ले यह काम, नहीं तो वंचित रह जाएंगे

फर्रुखाबाद का मौसम

आज रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली परिवर्ती हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शनिवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे रात को ठंडी शीत लहर चलने की संभावना है।

Hindi News / Farrukhabad / मिधिली तूफान: पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव का क्षेत्र, उत्तर पूरब दिशा की ओर बढ़ रहा, जानें मौसम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.