bell-icon-header
फर्रुखाबाद

पश्चिमी विक्षोभ के कहर को लेकर आईएमडी का अलर्ट: झमाझम बारिश, तेज हवा, चमकेगी बिजली

IMD alert Western Disturbance, Heavy rain आईएमडी लगातार वेदर को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है।‌ जिसके अनुसार आज रात से मौसम में परिवर्तन आएगा। ‌

फर्रुखाबादFeb 19, 2024 / 07:09 pm

Narendra Awasthi

अगले 5 दिनों तक छाए रहेंगे घने बादल

IMD alert regarding Western Disturbance, Heavy rain, strong wind, lightning भारत मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मौसम को लेकर लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे। 20 और 21 फरवरी को तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। गरज चमक के साथ ओला गिरने की भी संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक नोडल अधिकारी डॉ सुनील पांडे ने बताया कि तापमान में भी अंतर आएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार Farrukhabad फर्रुखाबाद में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। 20 फरवरी को भी मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर: आज से शुरू हो रहा है रोजगार मेला, 1 मार्च तक चलेगा

IMD weather forecast western disturbance farrukhabad मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है।

20 फरवरी का मौसम

मंगलवार दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा। लेकिन बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

रात का मौसम

रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।‌ तेज बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। ‌मौसम विभाग के अनुसार दिन में 21 प्रतिशत और रात में 24 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

Hindi News / Farrukhabad / पश्चिमी विक्षोभ के कहर को लेकर आईएमडी का अलर्ट: झमाझम बारिश, तेज हवा, चमकेगी बिजली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.